क्षेत्रीय
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के रूजनखेड़ी गांव के युवा समाजसेवी मुकेश पंवार को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन की सहमति से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले ने मुकेश पंवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सीहोर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मुकेश पंवार लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षास्वास्थ जागरूकता और विशेष रूप से सत्ता के विकेंद्रीकरण विषय पर काम कर रहे है। मुकेश पंवार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोसल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।