क्षेत्रीय
सिहोर जिले के इछावर में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में विधायक करणसिंह वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सामिल हुए।प्रतियोगिता में सभी महिला-पुरुष ने अपना-अपना उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भारत सोनी, नितिन शर्मा, यु.पी.सिंह भोपाल, शैलेन्द्र चौहान, देवेन्द्र दिवान, सजी वर्गीस, दिपेश शर्मा, प्रतीक नामदेव, अनुराग राठौर की अहम रही। प्रतियोगिता में आये हुए सभी महिला-पुरुष खिलाडिय़ों को ट्राफी, मेडल एवं अतिथियों को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया।