क्षेत्रीय
10-Jun-2022

1 पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भड़का मुस्लिम समाज नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग 2 विक्रम अहाके होंगे कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लगी मोहर 3 कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से परासिया रोड में बढ़े सड़क हादसे निर्माणाधीन सड़कों पर नहीं लगे सुरक्षा मानक 4 छिंदवाड़ा में मानसून की दस्तक 2 दिन जिले में बारिश का पूर्वानुमान 5 कृषि उपज मंडी में किसानों और व्यापारियों का अनाज भीगा मंडी प्रबंधन की लापरवाही आई सामने मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ बीते दिनों महाराष्ट्र की बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद भाजपा ने दोनों नेताओं पर कार्यवाही करते हुए इनकी सदस्यता पार्टी से समाप्त कर दी है। शुक्रवार को जिले में अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के द्वारा विशाल रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दोषी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार शाम प्रदेश के 16 नगर निगम में से 15 नगर निगमों में एक साथ महापौर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस बार नगर निगम में महापौर का पद आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। कांग्रेस ने वर्तमान में आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम अहाके को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची गुरुवार देर शाम जारी की गई थी। इस सूची में छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम से मेयर पद के लिए विक्रम आहके को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को मेयर पद के प्रत्याशी विक्रम अहाके का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया परासिया रोड में सड़क निर्माण होने के बाद डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा यहां पर कोई भी सुरक्षा मानक सड़कों पर नहीं लगाए गए हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी मनमर्जी के मुताबिक बिना किसी सुरक्षा मानक के सड़क पर काम कर रही है। गुरुवार की देर रात सुरक्षा मानक और नोटिस बोर्ड नहीं लगे रहने के कारण परासिया रोड पूजा लॉज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 कार आपस में टकरा गई। दुर्घटना में घायल 3 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में डायल 108 के माध्यम से भर्ती कराया गया। जिले में शुक्रवार दोपहर से प्री मानसून की दस्तक हो गई है। दिनभर बादल छाए रहने के बाद दोपहर को रिमझिम फुहार शहर में हुई। इससे गर्मी से कुछ हल्की राहत लोगों को मिली है। आज मौसम का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जिले में आगामी 11 और 12 जून को भी हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। कुसमैली स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को बारिश के कारण सैकड़ों क्विंटल अनाज भीग गया। मंडी प्रबंधन की लापरवाही के कारण व्यापारियों और किसानों को काफी नुकसान हुआ हैं। बता दे की मौसम विभाग के द्वारा जिले में पहले ही बारिश होने का पूर्व अनुमान व्यक्त किया गया था। इसके बावजूद भी मंडी प्रबंधन के द्वारा टीन शेड में रखे व्यापारियों के अनाज को खाली नहीं कराया गया। आज सुबह से बादल होने के कारण मंडी के व्यापारियों ने बोली लगाने से मना कर दिया था। मंडी प्रबंधन द्वारा सोमवार से उचित व्यवस्था बनाए जाने की बात के बाद मंडी में नीलामी शुरू हुई। इस बीच बारिश होने से व्यापारियों और किसानों का सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में भीग गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और स्टैंडिंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। छिंदवाड़ा जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों से विभिन्न सुझाव जिला प्रशासन के द्वारा लिए गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और उपसरपंच पद के प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदान संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर नोडल अधिकारियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। चांद थाना अंतर्गत एक महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चांद के हिवराजयसिंह निवासी महिला सकीला पति जाकिर अली (५४) को अज्ञात कारणों के चलते बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटपरासिया में एक युवक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिन चले उपचार के बाद युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक घाट परासिया निवासी तानसिंह पिता अनूपलाल पाटिल ३५ वर्ष को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां तानसिंह ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें और भी हैं