क्षेत्रीय
भाजपा के बरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का शराब को लेकर बड़ा वयान सामने आया है। इंदौर में मंदिर-मस्जिद बंद रखकर शराब दुकानें खोलने के मुद्दे पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सबकी इच्छा है कि शराब को बंद किया जाए। मुख्यमंत्री उस दिशा में काम भी कर रहे हैं, लेकिन कोरोना के इलाज में खर्च बहुत ज्यादा हो रहा है। ऐसे में तत्काल में पैसों की व्यवस्था जो जाए, सरकार इसका प्रयास कर रही है। इसी कारण शराब दुकानों को छूट दी है ।