क्षेत्रीय
04-May-2021

1 जबलपुर में कोरोना संक्रमण जँहा एक ओर तेजी से फैल रहा है उसे देखते हुए जबलपुर में 17 मई तक के लिए कोरोना कफर्यू लगा हुआ है। कफर्यू में शहर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकाने बन्द की गई है यँहा तक कि शराब की दुकानों को प्रशासन ने बंद करा रखा है लेकिन विजय नगर इलाके में एक शराब दुकान जिला प्रशासन के शुष्क दिवस आदेश को ठेंगा दिखा रही है। शराब दुकान आगे से तो बंद है मगर शराब दुकान पीछे वाले दरवाजे से बेधड़क शराब बेच रहे है। शराब दुकानदार द्वारा पीछे से शराब बेचने का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक शराब दुकान पर कार्यवाही नही हुए है। इधर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को जब इस बारे में बताया गया तो उन्होंने शराब दुकानदार पर कार्यवाही की बात की है। 2 जबलपुर में चुभती और तपती हुई भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया पहले तेज हवाओं ने शहर में दस्तक दी तो वही देखते देखते आसमान में काले बादल छा गए और फिर बरसात ने शहर में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में बने सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश के जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी दबाव का क्षेत्र बना है यही वजह है कि रिमझिम बारिश और तेज हवा के साथ बदलता हुआ मौसम देखा जा रहा है। शहरवासियों की माने तो आज हुई बारिश ने तापमान मैं गिरावट तो लेकर आई है लेकिन सबसे ज्यादा गर्मी से लोगो को राहत दी है। हालांकि धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का यह खेल आने वाले दिनों में भी देखा जा सकेगा। 3 जबलपुर इस समय कोरोना संक्रमण कीचपेट में है यहां पर प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए बेड नहीं है ऑक्सीजन नहीं है और न ही दवाइयां प्रॉपर मिल पा रही हैं शहर में लगातार बढ़ रहे कोना के मरीजों को देखते हुए लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर दी है ताकि आने जाने वालों से क्षेत्र के लोग कोरोना संक्रमित न हो। नाकाबंदी होने से आने जाने वाले लोगों पर इसका प्रभाव पड रहा है लोगो को अपने घर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है 4 जबलपुर आईजी भागवत सिंह चैहान ने गढ़ा थाने के स्टाफ एवं टीआई को प्रशस्ति पत्र और नगद इनाम से पुरस्कृत किया है। आईजी कार्यालय में सम्पन्न हुए इस सम्मान कार्यक्रम में थाना प्रभारी राकेश तिवारी एवं 6 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। 5 दमोह में हुए उपचुनाव के परिणाम के बाद जहां कांग्रेस पार्टी को ऑक्सीजन मिल गई है तो वही बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी द्वारा जयंत मलैया पर की गई टिप्पणी के बाद तो कांग्रेस को बैठे-बैठे ही एक मुद्दा मिल गया है। राहुल लोधी के इस बयान पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है घनघोरिया का कहना है कि राहुल लोधी किसी और पर निशाना साधने के पहले खुद के दामन पर झांक कर देखें... क्योंकि राहुल लोधी ने जो कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया था उसे सब जानते हैं घनघोरिया का कहना है कि जो खुद बिका हुआ है वो दूसरों पर आरोप लगाए तो बड़ा अजीब लगता है। क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में जब राहुल लोधी को जीत मिली थी तो दमोह की जनता ने राहुल को नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को वोट दिए थे और यही वजह है कि इस बार भी दमोह की जनता ने कांग्रेस को ही जीत दी है अब इस जीत हार में जयंत मलैया परिवार का क्या लेना देना है 6 कोरोना संक्रमण ने पूरे जबलपुर को अपनी चपेट में ले लिया, जहां-तहां लोग महामारी की चपेट में आकर अस्पतालों में भरती हो रहे है, इसके बाद भी लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे है, आज भी कोविड गाइड लाइन का उल्लघंन कर शादियां की जा रही है, बारात लग रही है. ऐसी ही एक बारात को माढ़ोताल में रोका जो सारे बाराती बस में खचाखच भरे थे, पुलिस ने बस को जब्त कर बारातियों को पहुंचा दिया अस्थाई जेल, दूल्हा, दुल्हन को पूरे सम्मान के साथ विदा कर दिया. 7 यात्री ट्रेनों की संख्या कम करने के बाद अब रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर की संख्या भी घटा दी है। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे चलने वाले रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं अब तीन शिफ्ट की बजाए दो शिफ्ट में ही कर दिया है। जबलपुर रेल मंडल ने अपनी सीमा में 24 घंटे चलने वाली पांच रिजर्वेशन काउंटर में से चार को बंद कर दिया है। इनमें जबलपुर, कटनी, सतना और सागर स्टेशन के काउंटर शामिल है। 8 कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रेलवे द्वारा तैयार किए गए आइसोलेशन कोच जबलपुर मंडल के मदन महल (पिंक स्टेशन) पर तैयार करके खड़े कर दिए गए हैं। इन कोचों के अंदर लोगों को आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मदन महल स्टेशन पर इन कोचों की व्यवस्था देखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास के साथ मंडल के अधिकारी एडीआरएम दीपक कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा सहित वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता एसके सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी, संजय पांडे आदि ने मदन महल स्टेशन का निरीक्षण किया।


खबरें और भी हैं