क्षेत्रीय
21-Jan-2021

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के वार्ड नंबर 27 के पार्षद मोनू सक्सेना द्वारा स्थापित की गई स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण कर उद्यान का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने स्वामी विवेकानंद के विचार पढ़ कर सुनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिकता और धर्मांधता में फर्क होता है। महात्मा गांधी धार्मिक थे और नाथूराम गोडसे धर्मान्ध था। धार्मिक व्यक्ति प्रेम सद्भाव, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलता है और धर्मान्ध व्यक्ति असत्य, नफरत और हिंसा के रास्ते पर चलता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा पूर्व महापौर विभा पटेल , पार्षद गुडू चौहान, अमित शर्मा, जवाहर पंजाबी , सचिन वत्स व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।


खबरें और भी हैं