क्षेत्रीय
20-Apr-2022

संतोष तिवारी और विजय वर्मा पर FIR दर्ज अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ छिंदवाड़ा शहर में बड़ी कार्यवाही सूरज उग रहा आग छिंदवाड़ा में 42 डिग्री पहुंचा पारा युवा मोर्चा ने की शहीद स्मारक में साफ सफाई पूर्व सैनिकों का किया सम्मान निगम ने हटाया अतिक्रमण 7 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक विभिन्न योजनाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने पर कोतवाली पुलिस के द्वारा नगर पालिक निगम की सूची के आधार पर प्रथम विहार कॉलोनी के कॉलोनाइजर संतोष तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि आरोपी संतोष पिता चिंतामन तिवारी निवासी परासिया रोड के खिलाफ थाने में धारा 420 आईपीसी 292 (c) नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को भी देहात पुलिस ने एसआर रियलिटी के संचालक विजय वर्मा पिता स्वामी दीन वर्मा निवासी गुरैया के खिलाफ इन्हीं धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। सूरज की तेज तपिश के चलते शहर की सड़कें सूनी हो रही है। बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक था। जिले में अब लू के थपेड़े शुरू हो गए हैं। जिसके चलते दोपहर के वक्त सड़कें वीरान नजर आ रही है। जबकि गर्मी से अब हर कोई हलाकान है। अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डॉक्टर भी अब लू से बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और धूप में नहीं निकलने की सलाह लोगों को दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत से ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है। अप्रैल के महीने में सूरज की तेज तपिश से लोग परेशान है। दिन के अलावा रात में भी उमस बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार सामान्य तापमान से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस सहित अन्य सामग्री महंगी होने के साथ अब देशी फ्रिज पर भी महंगाई की मार नजर आ रही है। देसी फ्रिज यानी कि मटके की कीमतों में इस बार काफी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में 80 रुपए से लेकर 400 रुपए तक के मटके बिक रहे हैं। गर्मी से राहत लेने के लिए अब बाजार में तरबूज और खरबूज की मांग बढ़ गई है। तरबूज जहां 20 रुपये किलो मिल रहा है। वही खरबूज की कीमत 30 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा ककड़ी यानी कि खीरा की भी जमकर बिक्री हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 42 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत निरन्तर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा वाल्मिकी गुरूद्वारा में पहुंचकर अरदास की साथ ही वहां के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। वही स्वच्छता कर्मियों को भीषण गर्मी में निरंतर ठंडा जल उपलब्ध रहे इस हेतु वार्ड क्रमांक 23 में वाटर बाटल बांटी गई। बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में चल रही शासन की योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण,एडीएम ओपी सनोडिया सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को निगम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर यहां ज्ञापन मध्य प्रदेश सरकार के नाम दिया है। जिसमें सफाई कामगारों को 2005 से पुरानी पेंशन बहाल करने,मध्य प्रदेश की समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम में सफाई ठेका प्रथा बंद करने,सफाई कामगार मित्रों के पद से रोस्टर प्रणाली को समाप्त करने सहित अन्य मांगे शामिल थी। नगर पालिक निगम के द्वारा शहर के ऐसे व्यापारी जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा । और यदि इसके बावजूद भी व्यापारी लाइसेंस नहीं लेते हैं। तो उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह के द्वारा बुधवार को नगर पालिक निगम सभाकक्ष में निगम के सभी अधिकारियों की आवश्यक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें सीएम हेल्पलाइन,जनसुनवाई,अतिक्रमण सहित अन्य लंबित प्रकरणों की निराकरण के निर्देश निगम कमिश्नर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव और भाजपा के स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए शहीद स्मारक में साफ सफाई की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में स्तंभ समाज कल्याण समिति के द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पानी के पात्र रखे गए। इस मौके पर वार्ड नंबर 2 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवर्तमान पार्षद संतोष राय ने भी क्षेत्रवासियों से पक्षियों के लिए पात्र में पानी भरकर रखने की अपील की है।


खबरें और भी हैं