क्षेत्रीय
09-May-2022

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नसरुल्लागंज के संगोष्ठी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और लाड़लियों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में बेटियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही 11 लाड़ली लक्ष्मी को 1 लाख 18 हजार रूपये के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता राजेश लखेरा गोपालपुर मंडल अध्यक्ष जलज चौहान महिला मोर्चा जिला मंत्री रचना भारी एसडीएम डॉ. एस. तोमर , परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान सहित महिला विकास की पर्यवेक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मी उपस्थित रही।


खबरें और भी हैं