क्षेत्रीय
24-Apr-2022

पुलिस ग्राउंड में रविवार का नजारा काफी रोचक था। एसपी विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को बलवा रिहर्सल करवाई गई। जिसमें उपद्रवी अथवा दंगाई कैसे आक्रामक होते हैं।और इनसे किस तरह निपटा जाना चाहिए। इस बात की रिहर्सल करवाई गई। इस रिहर्सल में उपद्रवियों के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ पहले नारे लगाए गए, इसके बाद पुलिस टीम के अधिकारी उन्हें समझाइश देने पहुंचे,फिर पथराव होने पर कैसे लाठी चार्ज करें और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बात की प्रैक्टिस पुलिस ग्राउंड में आयोजित रिहर्सल के दौरान कराई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपने अल्प प्रवास पर रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, उनके साथ युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का भी छिंदवाड़ा आगमन हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर दोनों नेताओं का इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर स्वागत किया। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मीडिया ने बढ़ती बिजली की दरों और अघोषित कटौती पर सवार किया। प्रत्युतर में कमलनाथ ने कहा प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती निरंतर जारी है। बिजली की बढ़ी हुई दरों और बढ़ती महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है आज मप्र की यही तस्वीर है जो आप सभी के सामने हैं, किन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ढोलकी बजाकर पूरे देश में यह प्रचार कर रहे हैं कि मप्र बहुत आगे बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता अब भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कलाकारी वाली राजनीति को समझ चुकी है। जनता अब भाजपा की कलाकारी के झांसे में नहीं आने वाली है। जंगली खरगोश का शिकार करने पर वन विभाग के अमले ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से शिकार में प्रयुक्त औजार, 6 नग जाल, छुरी और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अमले को 23 अप्रैल के दिन मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि आरोपी गुलाबराव पिता लक्ष्मण बावने द्वारा वार्ड नंबर 4 सौसर में वन्य प्राणी खरगोश का शिकार करने के बाद उसका मांस पकाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने आरोपी के घर छापामार कार्रवाई करते हुए जंगली खरगोश का मांस और उसके शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। आरोपी को सौंसर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है। जिले में मौसम विभाग के द्वारा आगामी दो-तीन दिनों में तेज आंधी और बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बादल छा गए हैं। जबकि कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की और बारिश होने की संभावना मध्य प्रदेश के कई जिलों में व्यक्त की है। इसमें छिंदवाड़ा जिला भी शामिल है। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक था। वही न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बादल रहने के कारण फिलहाल तापमान में गिरावट आई है। इसके पहले जिले का तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन बीते 3 दिनों में तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत की सांस ली है। भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन से संबंधित कार्यों को लेकर आवश्यक समीक्षा की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,जिला संगठन प्रभारी संतोष पारीख और भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में नोनिया करबल स्थित वार्ड नंबर 47 काशीनगर में नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां भागवत कथा देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा सुनाई जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण जन्मोत्सव और भगवान की बाल लीला का वर्णन किया गया। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जिनालय में धर्म माता युवाओं की प्रेरणा स्त्रोत वात्सल्य मूर्ति श्रीमती कुसुमलता पाटनी की स्मृति में शान्तिकुमार, मुकेश कुमार, अखिलेश पाटनी परिवार द्वारा शांति विधान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक पूजन कर देव-शास्त्र-गुरु भगवंतों की मंगल आराधना की। भगवान परशुराम वाटिका में रविवार को ब्रह्म समाज कल्याण मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी समय में परशुराम जयंती पर्व को मनाए जाने को लेकर मंडल के सदस्यों और प्रतिनिधियों के द्वारा चर्चा की गई। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा कोरोना काल में ड्यूटी करने वाले कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सतपुड़ा एजुकेशन सोसाइटी में संस्था के वरिष्ठ जनों का रविवार को सम्मान किया गया। इसके अलावा वर्तमान समय में शासन के द्वारा शिक्षा नीति में बदलाव किया जा रहे हैं। इसे लेकर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में युवा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबरें और भी हैं