क्षेत्रीय
05-May-2021

1 कोरोना क दूसरी लहर ने संस्कारधानी की हालत खराब कर दी है। संक्रमण तोडऩे लागू किया गया कोरोना कफ्र्यू उम्मीद के मुताबिक कामयाब नहीं हो रहा है। संक्रमित पाये जाने वालों को अस्पतालों में आक्सीजन और वेंटीलेटर बेड नहीं मिल रहे हैं। यदि किसी तरह बेड का इंतजाम हो जाता है तो जीवन रक्षक दवाओं का शहर में अकाल हो गया है। सबसे ज्यादा दुर्गति कोरोना से जान गँवाने वालों की हो रही है। चिता जलाने के लिये चौहानी और तिलवारा श्मशान में बनाई गई नई जगह भी कम पड़ रही है। मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर का कहना है कि पिछले एक माह से शायद ही कोई दिन ऐसा बीता हेागा जिसमें उनकी संस्था ने आधा सैकड़ा से कम लोगों का अंतिम संस्कार नहीं किया होगा। अब तो आलम हो गया है कि दाह संस्कार के लिये अग्रिम में बुकिंग करवाना पड़ रही है। 2 कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जबलपुर ने अप्रैल के महीने में जो आँकड़े जुटाए उसमें तकरीबन 20,000 नए संक्रमितों पर अध्ययन किया गया। इससे यह पहलू निकलकर आया है कि कोरोना वायरस इस बार बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं के लिए खतरनाक साबित हुआ है। शुरुआती दौर से ही कहा जाता रहा है कि बच्चों का इम्युन सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। हाल के आँकड़े भी यही कहते हैं। दूसरी लहर के ट्रेंड से पता चलता है कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले सिर्फ 6 प्रतिशत बच्चे-किशोर ही पॉजिटिव हुए। इससे यह भी सामने आया कि टीन एजर्स की एम्युनिटी भी यंगस्टर्स से ज्यादा बेहतर होती है। 3 गोसलपुर क्षेत्र के मोहतरा टोल नाका पर दोस्तों के साथ खड़े युवक की गत देर रात बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात से पहले आरोपी को शराब ले जाते समय युवक ने टोक दिया था। उस समय विवाद कर वह सिहोरा चला गया। कुछ देर बाद लौट कर आया और गोली मारकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को आज सुबह कटाव मंदिर के पास से दबोच लिया। 4 शिवांगी बताओ... वैक्सीन लगने के बाद कैसा लग रहा है? कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आई..। किसी ने पैसे तो नहीं मांग? बताओ...! नहीं सर.. किसी ने कोई पैसे नहीं मांगे। शुभम तुम बताओ युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे? सर...! कोरोना से बचाव के लिए टीका ही एक मात्र विकल्प है। मैं तो अपने सभी दोस्तों को बोलूंगा। जबलपुर में पहला टीका लगवाने शिवांगी और शुभम से सीएम भी वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उनके अनुभव पूछा। शुभम व शिवांगी को पहले ही बता दिया गया था कि सीएम उनके साथ बात करेंगे। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित थे। 5 कोरोना से लड़ी जा रही जंग में फ्रंट लाइन वर्कर कहे जाने वाले कंप्यूटर आपरेटर और सैनिटाइजेशन टीम भी अब मैदान ए जंग से पीछे हट रही है। जबकि फंं्रट लाइन वर्कर बनकर सभी ने सबसे पहले वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए है। हाल यह है कि संभागीय कार्यालयों से लेकर कोरोना कंट्रोल रुम में तैनात किए गए ज्यादातर फ्रंट लाइन वर्कर यानि कंप्यूटर आपरेटर ही डय़ूटी से गायब है। यह खुलासा जिम्मेदारों द्वारा किए गए निरीक्षण से हुआ है। लिहाजा अब संभागीय व विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर ऑपरेटरों की उपस्थिति की जानकारी मांगी जा रही है। 6 जबलपुर में मदन महल थाना पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कड़ा अभियान छेड़ रखा है इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना पर एकता चौक स्थित एक मकान पर पुलिस ने दबिश दी तो पाया कि वहां चार जुआरी जुआ खेल रहे थे तो वहीं एक सटोरिया पर्ची नंबर भी लिख रहा था। राजा पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है 7 अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के बीच यहां कचरा प्रबंधन दुरुस्त है कि नहीं इसकी जांच करने मप्र प्रदूषण बोर्ड की टीम निकली। चार दल अलग—अलग अस्पतालों में गए जहां अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में खुले में बायोवेस्ट मिलने पर जांच अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया। इसके अलावा सभी अस्पतालों में सुरक्षित तरीके से कचरा प्रबंधन मिला। 8 कोरोना वायरस फैलने और संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ ही जरूरी दवाइयों की भी कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गई है। लोगों को जरूरी दवाइयाँ नहीं मिल रही हैं। एसडीएम की टीम ने मंगलवार को दवा बाजार में छापामार शैली में जाँच की। इस दौरान दवाइयों का स्टॉक देखा गया और यह भी जाँच की गई कि दवाई की कोई कमी तो नहीं होगी। संक्रमितों को लगने वाली दवाइयों के पैकेट घर-घर बाँटे जा रहे हैं, अधिकारियों ने कहा कि दवा व्यापारी पहले शासन को दवाइयाँ उपलब्ध करायें। 9 चरित्र संदेह में एक व्यक्ति ने पहले किराएदार और फिर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं। आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। ओमती पुलिस ने थाने से चंद कदम दूर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया। आरोपी से देर रात तक पूछताछ जारी थी।


खबरें और भी हैं