1 आपके घर में खाया जाने वाला जीरा भी नकली हो सकता है। जब क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापा मारा, तो दंग रह गई। मौके पर बड़ी मात्रा में लो ग्रेड का जीरा और उसमें मिलाया जाने वाला 40 से 50 रुपए किलो सुआ (जीरा जैसा दिखने वाला) जब्त किए। आरोपी लोकल तेल को ब्रांडेड कंपनी के नाम से 50 से 125 एमएल की शीशी में पैक में कर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आधारताल तिराहे के पास अनारो कॉम्प्लेक्स में फ्लैट किराए पर लेकर शैलष जैन अपने पार्टनर मुकेश जगवानी के साथ मिलकर मिलावटी मसाला और अन्य प्रोडक्ट कृष्णा गोल्ड के नाम से तैयार कर बाजार में बेचता है। टीम ने मौके पर दबिश दी, तो आरोपी के यहां से कुल छह लाख रुपए की सामग्री और विभिन्न मिलावट वाले मसाले जब्त हुए। 2 नर्मदा नदी को हरियाली की चूनर ओढ़ाने के लिये 3 साल पहले नमामि देवी नर्मदे अभियान के तह खरीदे गये पौने दो लाखा आम के पौधे गायब हो गये है। यह जानकारी आने बाद उद्यानिकी विभाग में अब हडकंप का माहौल देखा जा रहा है। वैसे यह जानकारी विधानसभा में लगाये एक विधायक के सवाल क बाद सामने आई है। विधायक को यह जानकारी दी गई है कि नर्सरी में कुल 43 हजार पौधे स्टॉक में मिले है। इस मामले में लीपापोती करने के लिये निचले कर्मचारियों पर कार्यवाही भी की गई है। 3 अदालत ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपित नरसिंह नगर, रांझी निवासी मनमीत सिंह उर्फ प्रिंस की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वारीन्द्र कुमार तिवारी की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामला गंभीर है, इसलिए आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है। अभियोजन के मुताबिक सदर निवासी महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति और बच्चों से अलग रह रही है। एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए उसकी मुलाकात मनमीत सिंह उर्फ प्रिंस से हुई। 11 जनवरी, 2021 को वह ग्वारीघाट पूजा करने के लिए गई थी। वहां पर उसे मनमीत मिला, और उसने उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद वह घर दिखाने के बहाने उसे नरसिंह नगर रांझी स्थित अपने घर ले आया। इसके बाद उस पर शादी के लिए दबाव डालते हुए अपने घर में बंधक बना लिया। 4 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वर्तमान व पूर्व सांसदों-विधायकों के खिलाफ लंबित प्रकरणों की प्रगति के संबंध में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसके जरिये बताया गया कि ऐसे कुल 192 प्रकरण लंबित हैं। इनकी सुनवाई जारी है। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को निर्धारित कर दी। 5 तिथि शिक्षक रहते हुए अपने खर्चे पर बीएड करने वाले लाभ से वंचित हैं। लिहाजा हाई कोर्ट की शरण ली गई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस सिलसिले में राज्य शासन सहित अन्य से पूछा है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित होने के बावजूद अतिथि शिक्षक रहते हुए बीएड करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य क्यों घोषित कर दिया गया? हाई कोर्ट ने राज्य सरकार, आयुक्त व संचालक लोक सूचना, आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र व सामान्य प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता राजेश सिंह की ओर से अधिवक्ता वृंदावन तिवारी ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम 28 अगस्त 2019 को घोषित हुआ। 6 सोमवार से अंडरब्रिज का मार्ग खुल जाएगा। तीन माह से इसमें सुधार कार्य होने के कारण ब्लूम चैक में वाहनों का दबाव बढ़ गया था, जिसे देखते हुए सिग्नल का समय बढ़ाकर ब्रिज पर डिवाइडर लगाया गया था। अंडरब्रिज खुलने के बाद से ब्लूम चैक का फिर से यातायात के अधिकारी निरीक्षण करेंगे और रूपरेखा तैयार करेंगे। ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अंडरब्रिज मार्ग बंद होने से स्नेह नगर, गढ़ा, यादव कॉलोनी, तीन पत्ती, नेपियर टाउन और अन्य स्थानों से ग्वारीघाट जाने वाले वाहन चालक ब्लूम चैक पर एकत्रित होते थे। वाहनों का दबाव बढऩे के कारण जाम की समस्या रोज ही बन रही थी। इसे देखते हुए सिग्नलों का समय बढ़ाया गया, ताकि एक ओर के पूरे वाहन को निकालने का वक्त मिल सके। इसके अलावा शास्त्री ब्रिज के बीच में डिवाइडर लगा दिया गए थे, ताकि दोनों ओर के वाहनों को आने-जाने में समस्या नहीं हो। 7 नर्मदा जयंती के अवसर पर आज शहर के ग्वारीघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में 55 प्रतिमाएं मां नर्मदा की स्थापित हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। नर्मदा के सभी घाटों पर बोटिंग और भंडारों पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिए घाटों पर होमगार्ड के साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स तैनात रहे। नर्मदा जन्मोत्सव पर संस्कारधानी जबलपुर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हो रहा है। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने पर जोर रहा। भंडारा वितरण करने वाले मास्क लगाए हुए हैं। साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे थे। वहीं भंडारा प्रसाद ग्रहण करने वालों से भी मास्क लगाने की अपील की जा रही है। शारीरिक दूरी का भी पालन कराया जा रहा है। 8. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज शहर में एनएसयूआई ने सड़क पर मोर्चा संभाला। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये मूल्य वृद्धि का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप पर मोदी की तस्वीर चिपका उस पर फूल माला चढ़ाई। कल इसी विषय को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आहृवान पर जबलपुर बंद कराने का फैसला लिया गया है। 9. पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के जन्म दिवस एक मार्च को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। उनका जन्म दिवस सेवा कार्य करते हुये मनाया जाएगा। इसं संबंध में एक प्रेसवार्ता में नगर कंाग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन जन्मोत्सव पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पत्रकार वार्ता में जगत बहादुर सिंह अन्नू, सौरभ नाटी शर्मा, राममोहन गुप्ता उर्फ कल्लन भी दिनेश यादव के साथ उपस्थित रहे। बाइट दिनेश यादव 10. नर्मदा जंयती पर सीधी बस हादसे की छापा आज स्पष्ट रूप से देखने को मिली। नर्मदा जयंती पर ग्वारीघाट में उमड़ी विशाल भीड़ के मध्य कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिदर्थ बहुगुणा प्रशासनिकल और पुलिस अफसरों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नजर आये। दोनों अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा के इंतजामों को परखा और देर रात तक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान नर्मदा जल में नगर सेना की नौकाएं पेट्रोलिंग करती नजर आईं। फक् 11. नर्मदा जयंती के अवसर पर जहां सारा शहर भक्ति में सराबोर नजर आया वहीं बरगी के विधायक संजय यादव अपने गृहगाँव इलाके ललपुर में नर्मदा की स्वच्छता को लेकर धरने पर बैठे। संजय यादव ने अपना डेरा उस नाले के किनाने जमाया जो नर्मदा में मिलता है। उन्हों ने इस अवसर पर निगम आयुक्त अनूप कुमार सिंह के साथ नाव में बैठकर नदी में मिल रहे गंदगी को दिखाया। उनके आहृवान पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी धरने में शामिल होने पहुंचे।