क्षेत्रीय
17-Nov-2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दतिया देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दतिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां पीतांबरा देवी के मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा वहां स्वागत के लिए मौजूद थे। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। दतिया पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री सीधे पीतांबरा मंदिर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की है। पीतांबरा पीठ मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा करवाई है।इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।


खबरें और भी हैं