1 प्रदर्शनी पर मेहरबान छिंदवाड़ा पुलिस बाइक चोरी और देर रात विवाद की घटनाएं बड़ी 2 अर्धसैनिक बल की परीक्षा के अभ्यर्थियों ने निकाला पैदल मार्च दिल्ली के जंतर मंतर में देंगे धरना 3 नौतपा के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान 4 सिर्फ एक पृथ्वी थीम पर होगी निबंध प्रतियोगिता प्रदूषण नियंत्रण विभाग के तत्वावधान में होगा आयोजन 1 पुलिस सहायता केंद्र होने के बाद भी जेल बगीचे में लगी प्रदर्शनी विवादों में घिरी हुई है। प्रदर्शनी बंद होने का समय 10 बजे निर्धारित किया गया है लेकिन नियमों को ताक में रखकर प्रदर्शनी संचालक के द्वारा 11:30 बजे तक प्रदर्शनी संचालित की जाती है। शुक्रवार की देर रात प्रदर्शनी मे एक बार फिर विवाद होने का मामला सामने आया है। चूड़ी की दुकान लगाने वाले दुकान संचालक साहिल कुमार सेठिया के साथ आरोपी अनिकेत यदुवंशी के द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई है। अनिकेत यदुवंशी को घायल होने पर कोतवाली पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जेल बगीचे में लगी प्रदर्शनी में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। लेकिन पुलिस का यह सहायता केंद्र प्रदर्शनी मालिक की ही सहायता करने में लगा हुआ है। पिछले 1 महीने में प्रदर्शनी में 5 से 6 विवाद हो चुके है। जबकि यहां से कुछ मोटर साईकिल भी चोरी हुई है। प्रदर्शनी में सुरक्षा की दृष्टि से कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। पूरे शहर के बाजार को निर्धारित समय में बंद कराने वाली पुलिस प्रदर्शनी के प्रति हमदर्दी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। 2 अर्धसैनिक बल में नियुक्ति नहीं मिलने के कारण अभ्यार्थियों के द्वारा नागपुर से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जा रही है। यहां पैदल मार्च शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचा। अभ्यार्थियों ने बताया कि उनके द्वारा नागपुर की संविधान चौक से पदयात्रा निकाली गई है। यह पदयात्रा अब दिल्ली जाकर जंतर मंतर में रुकेगी। जहां पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद भी अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि एसएससी जीडी 2018 की भर्ती परीक्षा में कुल 55 हजार नियुक्ति मिली है। जबकि 60 हजार 210 अभ्यर्थियों में से 5 हजार अभ्यार्थियों को भर्ती नहीं दी गई। भर्ती नहीं मिलने पर अब इनके द्वारा पैदल मार्च निकालकर दिल्ली जाकर अपनी मांग केंद्र सरकार को रखी जाएगी। 3 नौतपा खत्म होने के बाद अब भी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पाया है। सूरज के तीखे तेवर से लोग हालकान है। शनिवार को जिले में मौसम का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 2 दिनों मे मौसम के अधिकतम तापमान में उछाल आया है जिसके कारण शहर में लू के थपेड़े जारी है। इस बार गर्मी में सबसे ज्यादा जून का महीना लोगों को तपिश दे रहा है। दिन में जहां सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान हैं। वही रात में न्यूनतम पारा बढ़ने के कारण उमस बनी हुई है। 4 विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें चौथी क्लास से लेकर बारहवीं क्लास तक के बच्चों के लिए सिर्फ एक पृथ्वी थीम पर निबंध प्रतियोगिता के अलावा शहर में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी केएन कटारे सहायक यंत्री अरविंद तिवारी राकेश स्थापक संजय राजपूत सौंसर और बोरगांव पहुंचे जहां आयोजित जनजाति कार्यक्रम के दौरान अमानक पॉलीथिन सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध संबंधी जानकारी के साथ अधिकारियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। सकल जैन समाज ने माँ जिनवाणी की मंगल आराधना का महापर्व श्रुत पंचमी महोत्सव शनिवार को मनाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने श्री आदिनाथ जिनालय में श्री जिनेन्द्र भगवान के साथ मॉं जिनवाणी की पूजन कर चल समारोह निकाला। मंगलगान करते हुए मॉं जिनवाणी के चल समारोह ने नगर का भ्रमण किया चल समारोह का सकल जैन समाज के श्रावकगणों ने मंगल अगुवानी करते हुए भव्य स्वागत किया और परम पवित्र जिन शासन की मंगल प्रभावना करते हुए श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी माह में जिला स्तरीय विराट गायत्री महायज्ञ और गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा के नवनिर्मित मंदिर में मां गायत्री सावित्री और कुंडलिनी माता की स्थापना के लिए शक्ति कलश का शनिवार को आगमन हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद अब पंचायत जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।