मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद रविवार को भोपाल पार्टी दफ्तर में पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत की उपस्थिति में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया. स्वागत समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पद से नहीं, अपने काम ओर मेहनत से बनता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि आपके आचार विचार कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, 1-1 प्रदेश कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री व 1 मीडिया प्रभारी के अलावा 7 मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जबलपुर के अखिलेश जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है वही 5 महा मंत्रियों की नियुक्ति पहले हो चुकी है।A