क्षेत्रीय
12-Feb-2023

1. ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी 6 मजदूर घायल तामिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 6 मजदूर घायल हो गए। बताया जाता है कि मजदूर ट्रॉली में सवार होकर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरान झूरे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2. बंद मिली राशन दुकान लोग परेशान वार्ड नंबर 6 में राशन दुकान संचालक अपनी मनमर्जी के मुताबिक राशन दुकान का संचालन कर रहे हैं। नियम के मुताबिक यहां पर राशन दुकान नहीं खुल रही है। रविवार को भी सुबह 8:00 बजे की जगह राशन दुकान 11:00 बजे खुली। इसे लेकर क्षेत्रीय पार्षद सरला सिसोदिया और नागरिकों ने जिला प्रशासन को मामले की शिकायत की है। 3. वाल्मीकि समाज के द्वारा निकाली गई त्रिशूल यात्रा वाल्मीकि समाज गुरुद्वारे के द्वारा शनिवार देर रात विशाल त्रिशूल यात्रा निकाली गई। यह त्रिशूल यात्रा वाल्मीकि समाज के गुरुद्वारे से होते हुए बुधवारी बाजारफव्वारा चौक बस स्टैंड पहुंची। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह त्रिशूल महादेव मंदिर चौरागढ़ में अर्पित किया जाएगा। उनकी समिति के द्वारा प्रथम वर्ष त्रिशूल यात्रा निकाली गई है। 4. भाजपा नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में आज भाजपा नगर मंडल 1 और 2 की बैठक आयोजित हुई। जिसमें शिवराज सरकार की योजनाएं जनमानस तक पहुंचाने और शासन की उपलब्धि बताने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के निर्देशन में इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली और अंकुर शुक्ला सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। 5. जिले में सदस्यता अभियान चलाएगी टीम करणी सेना टीम करणी सेना द्वारा अब जिले की सभी विधानसभाओं में सदस्य बनाए जाएंगे हर विधानसभा में कम से कम दो हजार लोगों को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सर्व समाज को जोड़ा जाएगा। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता में सेनाके पदाधिकारियों ने कही। टीम से जुड़े राजेश बैस जिला अध्यक्ष रणदीवसिंह ठाकुर संभागअध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि जिले में तीन दिन के लिए समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसमें गांव-गांव जाकर सामाजिक समरसता का भाव लोगों में पैदा किया जाएगा। 6. वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक सम्मेलन वैश्य महासम्मेलन की छिंदवाड़ा इकाई के आजीवन सदस्यों का वार्षिक सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता सहित संभाग और प्रदेश के पदाधिकारी भी इसमें मौजूद रहे। कार्यक्रम में वैश्य विभूतियों का सम्मान भी किया गया। 7. वार्षिक महोत्सव पर निकली श्रीजी की रथयात्रा जैन समाज द्वारा अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जिनालय का 29 वां वार्षिक महोत्सव भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया।इस अवसर श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लेकर जिन शासन की मंगल प्रभावना की। 8 500 कार्यकर्ता लेंगे बजरंग दल की त्रिशूल दिक्षा बजरंग दल प्रखण्ड मोहखेड़ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष श्रीराम नवमीहनुमान जन्मोत्सव शिवाजी महाराज की जयंती पर विशाल सोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु आज मोहखेड़ प्रखण्ड के ग्राम पौनार में प्रखण्ड पदाधिकारीखण्ड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई


खबरें और भी हैं