क्षेत्रीय
27-Feb-2021

1 शहर में ऐसा गिरोह सक्रिय है जिसके द्वारा बिना खाते में रकम के ही लाखो रुपये एटीएम से निकाल लिए। विगत 24 फरवरी को कोतवाली अंतर्गत 4 एटीएम सहित कुंडीपुरा थाना अंतर्गत 3 एटीएम में कार्ड लगाकर 1 लाख से अधिक की राशि चोरी कर ली गईं। चोरों ने एक लोहे की पत्तिनुमा औजार का इस्तेमाल किया। जिसे वह नोट निकलने की जगह में डालकर गिनती के दौरान ही नोट बाहर निकाल ले रहे है।। पुलिस ने एटीएम सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट पर मामंला दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दे कि कार्ड हरियाणा का है जिससे चोरी की गई है। 2 पुराना सामान किसी से लेने से बचना चहिये यदि ले भी लिया हो तो उंसमे कीमती सामान रखने से बचना चाहिए। क्योकि ऐसा ही एक मामला कुंडी पुरा थाना के अंतर्गत मामंला प्रकाश में आया है जिसमे लाकर का ताला टूटा भी नही और डेढ़ लाख के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने जब पतासाजी की तो चोर उनकी ही पड़ोसन निकली जिसने कुछ दिनो पूर्व अपनी आलमारी बेची और जब जेवर मालिक घर के बगल में बैठने गए तो घुस कर ताला खोलकर जेवर गायब कर लिए। पुलिस ने आरोपी सहित जेवर बरामद कर लिए । 3 पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अब सरकारो पर तंज भी कसे जाने शुरू कर दिये गए है। असंगठित कामगार कांग्रेस संगठन द्वारा पेट्रोल पम्पो में ऐसे बैनर लगाए जा रहे है जिसमे शिवराज मोदी वसूली केंद्र लिखा हुआ है। कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय मीटिंग के बाद संगठन ने पूरे जिले के पेट्रोल पम्पो के बाहर यःही अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 4 पोस्ट ऑफिस में बीमा एजेंट कैश जमा करने पहुचे पर कैशियर लंच कर रहा था, जिससे जमा करने वाला व्यक्ति बाहर ही बैठ गया। तभी एजेंट के बैग को छीनकर एक व्यक्ति भागा, जिसका पीछा एजेंट सहित लोगो ने किया और 1 किमी तक दौड़ भाग के बाद लोगों ने चोर को पेसो के साथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एजेंट के पास करीब 1लाख 90 हजार रुपये थे। 5 स्टेडियम ग्राउंड में सांसद कप फुटबॉल डे नाइट मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय इस मैच में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, सहित जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने शिरकत की । शुक्रवार की साम उंन्होने खिलाड़ियों से परिचय लेकर कर मैच का औपचारिक शुभारंभ कराया गया। बता दे कि पहली बार सांसद का फुटबॉल का छिंदवाड़ा में आयोजन किया जा रहा है। 6 शहर के वार्ड 48, पंचवटी वार्ड में पार्को एवं विभिन्न निर्माणों का भूमि पूजन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू , पूर्व महापौर कांता सदारंग द्वारा किया गया इस अवसर पर वार्ड की पूर्व पार्षद सहित रोहित पोपली, उग्द्दीन पाशा, पुरुषोत्तम भार्गव, संदीप राउत, मीर साजिद अली, सूरज पटेल, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 7 रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें पूजन पाठ कर सामाजिक बंधुओं ने अरदास की। ऑसि दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया। 8 जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत तेलीबट के ग्राम वासियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मधुबतराव धुर्वे को ज्ञापन सौंपते हुय शिकायत की गई कि ग्राम पंचायत तेलीबट के सरपंच पति दुबेराम यदुवंशी द्वारा पंचायत के वार्ड 11 एवं 12 में टुकड़ों टुकड़ों में सीसी रोड बनाई जा रही है द्य जिसमें पास के नाले की कापू रेत इस्तेमाल में लिया जा रहा द्य निर्माण कार्य के लिए घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है द्यइसी पंचायत तेलीबट में स्वास्थ्य विभाग की भी बिल्डिंग बनाई जा रही है द्य शासकीय भूमि 22 एकड़ के ठीक बीचो बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है द्य 9 स्काउट गाइड का एक दिवसीय शिविर का आयोजन डीपी मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैरई में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह रघुवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी जिला संघ अध्यक्ष, अखिलेश चैहान उपाध्यक्ष, प्रदीप जैन जिला सचिव ,प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय रामजी वर्मा प्राचार्य कन्या उमावि नेतराम सोनी , प्राचार्य सी पी कार्तिकेय की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम एवम ध्वज प्रक्रिया के साथ स्काउटिंग से संबंधित गतिविधियों आयोजन किया गया । 10 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना द्वारा संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में तर्कशील विचार समिति के सचिव एवं रेशनालिस्ट पीकेएस गुर्वे ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने संत परंपरा पर बोलते हुए कहा कि सभी संतो ने पाखंड कुरीतियों का घोर विरोध करके समाज को तर्कपूर्ण विचारधारा दी।


खबरें और भी हैं