क्षेत्रीय
07-Mar-2021

थाना लोधिखेड़ा अंतर्गत ग्राम ख़ैरितायगाव में 25 वर्षीय युवक राजेंद्र पिता चिरौंजी बरमैया की करंट लगने से मौत हो गई।वह मकान निर्माण के दौरान दिवालो की तराई रहा था । जिससे वह मकान के ऊपर जा रही हाई वोलेटेज लाइन की चपेट में आ गया। घायल होने पर उसे सावनेर अस्पताल पहुचाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वार्ड 29 में युवा कांग्रेस नेता राहुल मालवी के नेतृत्व में जमकर स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल मालवी के समर्थकों ने इस बार नगरनिगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से राहुल मालवीय को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाये जाने की मांग रखी। नगर निगम छिंदवाड़ा के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित दो स्वयं सहायता समूह वसुंधरा आजीविका स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर 16 कुशमेली एवं अभिलाषा स्वयं सहायता समूह का चयन 8 से 10 मार्च तक लगने वाले भोपाल हाट के लिए राज्य नगरीय प्रशासन भोपाल द्वारा किया गया है। चयनित दोनों स्वयं सहायता समूह आज छिन्दवाड़ा से रवाना हो गए हैं बता दे कि वसुंधरा आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा इमली के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं वही अभिलाषा स्वयं सहायता समूह द्वारा कई प्रकार के मसाले एवं त्रिफला चूर्ण तैयार किया जा रहा है गैस के दाम लगातार बढ़ने का फायदा होम डिलीवरी करने वालों के द्वारा उठाया जा रहा है। दरअसल पिछले दिनों जब गैस के दाम एक बार फिर 25 रूपए बढे तो होम डिलीवरी वालों ने इसके दाम 843 रूपए की जगह 890रुपये वसूले। और कहा किया कि फिर गैस के दाम बढ़े हैं। दरअसल ऐसा दो एजेंसियों के एक ही दिन पहुंचने के बाद खुलासा हुआ जब इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वाय ने 843 रूपए लिए वहीं एचपी गैस की डिलीवरी करने वाले ने 890 रूपए वसूले। बाजारों में दाम घटते भी हैं ऐसा जनता भूल चुकी है शायद इसी बात का फायदा अब डिलीवरी क रने वाले उठा रहे हैं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती रोजगार की संभावनाएं विषय पर शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संकेत कुमार चौकसे ने आनलाईन व्याख्यान के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती रोजगार की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस व्याख्यान के अंतर्गत उनके द्वारा पी.एच.डी., यू.जी.सी. नेट, सेट* आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । व्याख्यान को सफल बनाने में महाविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष निधि सजवान, सहायक प्राध्यापक प्रभाकर भुसानकर एवं अनमोल भारद्वाज की अग्रणी भूमिका रही।


खबरें और भी हैं