क्षेत्रीय
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का महामस्ताभिषेक और पंच-कल्याणक महोत्सव 16 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक में पंच-कल्याणक महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंडलपुर पंच-कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि परम पूज्य आचार्य विद्या सागर जी महाराज हम सबके श्रद्धा के केंद्र हैं। समिति के साथ सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को भव्य बनाएँ।