क्षेत्रीय
17-Mar-2022

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार को सागर जिले के रहली में स्थित अतिशय क्षेत्र पटना गंज पहुंची। जहां उमा भारती ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आचार्यश्री से मुलाकात के दौरान उनकी चर्चा हुई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। आचार्यश्री से बात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि आचार्यश्री के दर्शन कर मन को अपूर्व शांति मिली। उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने मुझे जो आदेश दिए हैं। मैं उनका हमेशा पालन करूंगी।


खबरें और भी हैं