मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा घोटाला घोटाला सामने आया है। इस घोटाले पर बड़ी कार्रवाई हुई है। विदिशा जिले के सिरोंज जनपद पंचायत के CEO शोभित त्रिपाठी को राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना काल के दौरान शादियों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 30 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट करा दिया था। मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उठाया था। एक महीने पहले EOW ने CEO शोभित त्रिपाठी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन था। सार्वजनिक विवाह कार्यक्रम प्रतिबंधित थे। जांच एजेंसी को मिले साक्ष्य में सिरोंज में वर्ष 2019 से 2021 के बीच 5923 शादियां की गई हैं। सभी हितग्राहियों को 51-51 हजार रुपए वितरित किए गए हैं।