क्षेत्रीय
09-Mar-2022

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2022-23 का 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का का बजट पेश किया। यह उनका दूसरा बजट था। बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 11% बढ़ाकर 31% कर दिया है। इससे 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। शिक्षा पर फोकस करते हुए 13 हजार नए टीचर्स की भर्ती की घोषणा की गई है। साथ ही MBBS की सीटों की संख्या 2035 से बढ़ाकर 3250 की जाएंगी। साथ ही गृह विभाग में 6 हजार आरक्षकों की भर्ती होगी। बजट की खास बात यह रही कि इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। न ही कोई टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। प्रदेश में पहली बार चाइल्ड बजट पेश किया गया, लेकिन इसे अलग से नहीं लाया गया। चाइल्ड बजट 27 हजार 792 करोड़ का है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को इसके तहत सुविधाएं दी जाएंगी।


खबरें और भी हैं