क्षेत्रीय
15-Feb-2022

शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने सिंध नदी के किनारे हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि करैरा क्षेत्र में सिंध नदी के किनारे अवैध रेत का उत्खनन मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है। इस खेल में जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर सत्तापक्ष के कई नेता इस अवैध उत्खनन में शामिल हैं। जाटव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि यह खनन वही करवा रहे हैं।


खबरें और भी हैं