बीते दो दिनों के जिला अस्पताल एवम निजी घरों क्लीनिकों से 38 कोरोनॉ संदिग्धों में दम तोड़ दिया। जिनका कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत अंतिम संस्कार करवाया गया। 8 एवम 9 मई को 19-19 मौतें हुई जो 1 अप्रैल से 9 मई तक का सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि 19 मौतें भी कम नही है, बताया जा रहा है कि अब कोरोनॉ संक्रमितो की संख्या में कमी आई है। जिसके बाद करीब साढ़े 3 सौ से अधिक जिला अस्पताल में बेड खाली है। लेकिन बीते 39 दिनों में जिले ने अब तक हजारो लोगो को खो दिया है। पिछले साल तक जिस किराना के सामान को चार हजार रुपए में खरीदा जा सकता था आज उतना ही सामान 5 हजार रूपए में मिल रहा है। किराना के सामान में मंहगाई लॉक डाउन के समय है या फिर डीजल के रेट बढने के कारण यह कहना मुश्किल हैं लेकिन साफ दिख रहा है कि जिस सरसों के तेल को सौ रूपए लीटर खरीदा जा रहा था वह दो सौ और 80 रूपए वाला रिफाइन्ड तेल 150 रूपए लीटर हो चुका है। यही नहीं चाय की चुस्की भी अब खासी मंहगी हो चुकी है। शक्कर 35 की जगह 40 रूपए किलो और चायपत्ती 80 रूपए पाव की जगह 110 रूपए पाव से अधिक हो चुकी हैँ। इसके अलावा पैकबंद सामान एवं अनाज क ी दरें भी 25 से 30 प्रतिशत बढ चुकी हैं। निगम राजस्व टीम एवं पुलिस प्रषासन द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले 40 लोगो पर कुल 4000/- रूपये का चालान करते हुये जुर्माना किया गया। तथा मास्क पहन्ने की हिदायत दी गई कोरोना संक्रमण 19 के दुष्प्रभाव की संभावना को देखते हुये यह कदम उठाया गया। जिसमे राजस्व अधिकारी साजिद खान साहब प्रभारी शेखर पटेल अमित सारवान,धर्मेंद्र मांहोरे, दुर्गेश रघुवंशी, रमेश जाधव, निलेश भट्ट,दीपक सोनी, संदीप उइके, शहजाद कुरेशी अखिलेश धुर्वे राजेश वर्मा अजय उपस्थित रहे जिले में आज कई स्थानों में हुई बेमौसम बरसात से जहा वातावरण में ठंडक घुल गई वही , सहकारी समितियों में खरीदी किए जा रहे किसानों के गेहू के लिए परेशानी खड़ी हो गयी।अमरवाड़ा तहसील के घोघरी सहकारी समिति में हजारों किवंटल किसानों का अनाज बारदानो के अभाव में बाहर रखा था जो भारी बारिश में पूरा गीला हो गया । समय पर खरीदी न होने के कारण किसान की गाढ़ी मेहनत की कमाई पर पानी फिर रहा है। बता दे कि आज शहर के कुसमेली छेत्र में भी करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। शासन के निर्देश के अनुसार गांव गांव में सार्वजनिक भाप लेने की व्यवस्था बनाई गई लेकिन कुछ स्थानों में भाप केन्द्र बनाने की औपचारिकता निभाई गई। वहंा न तो भाप लेने का तरीका बताया गया। और न ही भाप लेने के लिए मास्क नुमा कुप्पी लगाई गई। बस हुक्के की तरह पाइप बाहर निकाल दिया गया। कुछ जगहों पर तो मास्क लगाकर भाप लेना दिखाया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ किशोर गाडबेल के निर्देशन में आज एसएएफ बटालियन छिंदवाड़ा में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र मेरावी के द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सौ त्रिकुट चूर्ण के पैकेट बटालियन में क्वारंटीन पुलिस कर्मियों के लिए दिए गए। तथा चूर्ण के प्रयोग की जानकारी भी दी गई। ड्यूटी करने के साथ साथ इंसानियत भी देखने को मिली। परासिया नगर के समीप ग्राम कोसमी में पुलिस ने दो दुकानदारो के दुकान खोलकर भीड़ लगाकर चाय, समोसा बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करते मिले दोनों के विरुद्ध धारा 188, 269 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया । वही जबदोनों दुकानदारो ने घर मे राशन किराना की परेशानी बताई तो पुलिस ने मानवता के नाते दोनों को राशन किट भी प्रदाय किया और दोबारा गलती ना करने की हिदायत देते हुए समझाया । वरिष्ठ भाजपा नेता चक्रपाल सिंह ने इन दिनों कोरोनॉ के साथ साथ अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए भी शाषन से कॉरवाई की माग की है उन्होंने बताया कि जिले के लोग वायरल फीवर, जॉन्डिस से परेशान है । इस बीमारी के लिए शासन से बड़ी अच्छी व्यवस्था आंगनवाड़ी माध्यम से गांव- गांव, वाड- वाड भेजा जा सकता है ।। यह कंट्रोल हो गया तो सब कुछ कंट्रोल हो जाएगा । कोरोना का डर गाव -गाव में बड़ा हूँआ है , डर के कारण लोग शहर चेक करवाने नहीं आ रहे हैं, इसलिए जिले की सभी ब्लॉक के ब्लड टेस्ट की व्यवस्था बना दी जाए , इससे सही बीमारी का उपचार सही समय पर हो जाएंगे। सूर्योदय ग्रुप के प्रयासों से दिवंगत हाजी शमशाद खान की स्मृति मे निशुल्क ओपीडी शुरु की गई है। सूर्योदय ग्रुप के इस मुहिम के प्रभारी मुकुल सोनी व सहप्रभारी शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक स्वर्गीय हाजी शमशाद खान के पुत्र जीशांत खान... ने मानवीय संवेदना की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता कोविड पेशेंट के लिए ओपीडी निशुल्क की है। साथ ही साथ यदि कोई व्यक्ति दवाएं खरीदने में अक्षम है, तो सूर्योदय ग्रुप द्वारा उस मरीज को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।