क्षेत्रीय
21-Oct-2021

शिवराज सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ा दिया है। यह अक्टूबर के वेतन में जुड़कर नवंबर में मिलेगा। अब प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित कर दी गयी थी। राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दिया जाएगा।


खबरें और भी हैं