क्षेत्रीय
05-Dec-2020

1 रांझी के गोकलपुर तालाब में मछली पकडऩे गये एक अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजू रैकवार उम्र करीब 58 साल हमेशा तरह की दो दिन पहले गोकलपुर तालाब में मछली पकडऩे गया था। गत दिवस जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी तलाश में निकले लोगों को उसकी लाश गोकलपुर के तालाब में उतराती मिली। 2. गर्मी में पानी की किल्लत झेलने के बाद अब ठंड में भी लोगों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। क्योंकि शहर में जलापूर्ति करने वाले पानी के टैंक 15 से 20 साल पुराने हो चुके हैं, जिसमें अधिकांश लीकेज हो रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी जिनकी समय पर सफाई नहीं कराई गई। अब नगर निगम इन टैंकों में आए लीकेज को सुधरवाने और सफाई का कार्य करवा रहा है। जिसके कारण लोगों को ठंड में भी तीन-तीन दिनों तक पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। शनिवार को मेडिकल क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। नगर निगम मेडिकल टैंक में आए लीकेज को सुधरवा रहा है। जिसके कारण सोमवार तक मेडिकल क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। आज सुबह नलों से पानी न मिलने के कारण लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। जिनके घरों में पानी स्टोर किया है या जिनके घरों पर बोरिंग हैं वह तो बेफ्रिक रहे, लेकिन जिनके यहां पानी स्टोर करने की क्षमता नहीं है वह डिब्बा, बाल्टी लिए पानी के भटकते रहे। 3. जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन पहले ठंड का अहसास कराने वाला पारा दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ये बदलाव दक्षिणी हवाओं के चलते हुआ है। दो दिन से तीन किमी की रफ्तार से दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। आज भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचेगा।आधारताल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार जिले का तापमान नौ दिसंबर तक इसी तरह रह सकता है। शुक्रवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार सुबह आद्र्रता 63 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष इसी तारीख की तुलना करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। इस बार दिन का तापमान लगातार 28 से 31 के बीच में बना हुआ है। 4. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर राजेंद्रनगर पटना को जाने वाली जनता एक्सप्रेस जो अभी जबलपुर को शाम को आती थी, उसकी समय सारिणी बदल गई है, यह ट्रेन अब सुबह जबलपुर पहुंचा करेगी. एलटीटी- राजेंद्रनगर जनता एक्सप्रेस, यह ट्रेन रविवार 6 दिसंबर को कुर्ला से रात्रि 10.15 बजे के स्थान पर दोपहर 2.55 बजे चलकर दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 7.45 बजे जबलपुर आकर यहाँ से पटना की ओर रवाना होगी. रेल प्रशासन के मुताबिक स्पेशल जनता एक्सप्रेस सोमवार 7 दिसंबर से जबलपुर स्टेशन में दोपहर 4 बजे की बजाय सुबह 7.45 बजे आएगी. इस ट्रेन के स्पेशल ट्रेन बनने से अब मंडल के बागरातवा, झुकेही, जैतवारा, मझगवां स्टेशन पर इसका ठहराव भी निरस्त कर दिया गया है. 5. बिजली की अधिकतम डिमांड 14,856 मेगावाट पहुंच गई। ये नया रिकॉर्ड है। प्रदेश के बिजली इतिहास में अभी तक इतनी डिमांड नहीं पहुंची थी। पिछले 10 दिनों से बिजली की डिमांड 14 हजार मेगावाट के ऊपर बनी हुई है। सबसे अधिक डिमांड पश्चिम क्षेत्र (इंदौर व उज्जैन संभाग) में 6077 मेगावाट थी। वहीं, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 4,752 मेगावाट और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 4,028 मेगावाट दर्ज हुई। बिजली कंपनियों का दावा है कि अधिक डिमांड के बावजूद कहीं बिजली सप्लाई बाधित नहीं हुई। बिजली कंपनियों के बेहतर प्रबंध और मजबूत सप्लाई नेटवर्क से ये संभव हो पाया। बिजली में ये डिमांड फसलों की सिंचाई के चलते बढ़ी है। पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3 फरवरी को बिजली की अधिकतम मांग 14555 मेगावाट दर्ज हुई थी। 6. कोतवाली का नाम आते ही बड़े से बडें रंगदार के हाथ ठंडे पडऩे लगते हैं पर जबलपुर कोतवानी थाने में कल रात एक ऐसी घटना घटी की कोतवाली थाने के स्टाफ के हाथ पैर ठंडे हो गये। दरअसल थाने से कल हत्या का एक आरोपी पुलिस की लापरवाही में भाग गया। उसे पकडऩे के लिये पुलिस के 350 जवानों ठंड में आठ घंटे तक कवायद करना पड़ी। पूरी रात की भागादौड़ी के बाद हत्या का आरोपी आज सुबह 8 बजे अपनी बहन के घर परसवाड़ा पहुंचने पर पकड़ा गया तब की पुलिस की जान में जान लौटी। संदेह को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला वकील राजा विश्वकर्मा गत देर रात आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई। उसकी घेराबंदी में अधिकारियों ने शहर के 350 पुलिसकर्मियों को उतार दिया। छह घंटे तक वह पुलिस को छकाता रहा। वह छिपते-छिपाते आठ किमी दूर परसवाड़ा बहन के घर पहुंचा था। वहां सिविल में खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। 7. कोतवाली का नाम आते ही बड़े से बडें रंगदार के हाथ ठंडे पडऩे लगते हैं पर जबलपुर कोतवानी थाने में कल रात एक ऐसी घटना घटी की कोतवाली थाने के स्टाफ के हाथ पैर ठंडे हो गये। दरअसल थाने से कल हत्या का एक आरोपी पुलिस की लापरवाही में भाग गया। उसे पकडऩे के लिये पुलिस के 350 जवानों ठंड में आठ घंटे तक कवायद करना पड़ी। पूरी रात की भागादौड़ी के बाद हत्या का आरोपी आज सुबह 8 बजे अपनी बहन के घर परसवाड़ा पहुंचने पर पकड़ा गया तब की पुलिस की जान में जान लौटी। संदेह को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला वकील राजा विश्वकर्मा गत देर रात आरक्षक को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई। उसकी घेराबंदी में अधिकारियों ने शहर के 350 पुलिसकर्मियों को उतार दिया। छह घंटे तक वह पुलिस को छकाता रहा। वह छिपते-छिपाते आठ किमी दूर परसवाड़ा बहन के घर पहुंचा था। वहां सिविल में खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। 8 शहर में अकेले रहने वाले वृद्धों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस उनकी सूची तैयार कर रही है। इसके लिए कोड रेड टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची तैयार करने के लिए आलंबन में आए वृद्धों से भी संपर्क किया जाएगा। वृद्धों की सूची तैयार करने के बाद उन सभी के घरों में कोड रेड की टीम जाएगी और वृद्धों को जागरूक किया जाएगा। ताकि वह किसी ठगी या घटना के शिकार नहीं हो। वहीं जिन वृद्धों की सूची तैयार की जा रही है कि उनके पास कोड रेड के नंबर होगे और हर सप्ताह टीम के सदस्य उनको फोन करके हालचाल पूछेंगे। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने थाना क्षेत्र में अकेले रहने वाले वृद्धों के बारे में जानकारी लें। साथ ही यदि कोई उनके घर में कर्मचारी है, तो वह कब से काम कर रहा है, कहां रहने वाला है, पैतृक गांव क्या है कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है ऐसी सभी जानकारियां प्राप्त करें। 9. घर पर जुआ खिलाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में पिछले एक माह से फरार चल रहे कांग्रेसी नेता बाबू नाटी सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबू नाटी पर एनएस की कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को उस समय गिरफ्तार किया जब वह चोरी छिपे अपने घर आया था। एसपी सिद्दार्थ बहुगुणा ने बाबू नाटी सोनकर और उसके सहयोगी फडबाज दोस्त भाई लाल पटैली गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। 10. कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने मालवीय चैक में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टीने कहा कि किसान विधेयक अन्नदाता के साथ धोखा है। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुये मांग की है कि किसान कानून को अविलंब निरस्त किया जाए। आप पार्टी ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया है। ।


खबरें और भी हैं