क्षेत्रीय
भोपाल में पिछले 24 घंटे में 824 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री माखन सिंह के अलावा 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देखते हुए कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने अगले 10 दिनों तक के लिए प्रदेश कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नगर निगम ने कार्यालय को सैनिटाइज भी करवाया है।