क्षेत्रीय
सागर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्य को लेकर निगम प्रशासन विश्वविद्यालय रोड स्थित एक अवैध रूप से बनी मकान को ध्वस्त करने पहुंचा.... कार्यवाही के दौरान टूटने वाले घर के परिवार की एक महिला सदस्य आवेश में आकर घरेलू चाकू लेकर निगम कर्मियों पर दौड़ पड़ी... जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए महिला के हाथ से चाकू छीना और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को समझाइश दी गई... इस दौरान विद्यालय रोड पर गहमागहमी बनी रही... फिलहाल निगम प्रशासन की अवैध रूप से बने मकान को तोड़ने की कार्रवाई जारी