क्षेत्रीय
18-Feb-2022

मधयप्रदेश के दमोह जिले के कुंडलपुर में शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बड़े बाबा के सामने भी माथा टेका। इस दौरान कमल नाथ ने उन्होंने आचार्य से देश की तरक्की और देश के किसानों और युवाओं की बेहतरी और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा। नाथ ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का मुझे हमेशा ही आशीर्वाद प्राप्त रहा है, मेरी आस्था हमेशा ही आचार्य श्री के प्रति रही है । कमलनाथ के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी इस अवसर पर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।


खबरें और भी हैं