क्षेत्रीय
12-Feb-2022

बालाघाट के 26 हजार 531 किसानों को २२ करोड़ की दावा राशि वितरित परीक्षा केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण आपसी विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बैतुल से प्रदेश के किसानों को फसल बीमा दावा राशि का सिंगल क्लीक कर उनके खाते में राशि जमा की। बालाघाट में भी इस फसल बीमा दावा राशि से 26531 किसानों को उनके खाते में २२.६३ करोड़ की राशि जमा कराकर लाभांन्वित किया गया हैं। इस संबंध में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन इतवारी बाजार स्थित नवीन कृषि भवन परिसर में किया गया कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षाओं में नियुक्त किए गए केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षो का प्रशिक्षण एवं नियुक्ति आदेश का वितरण महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में किया गया। इस ब्रीफिंग सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही । बालाघाट जिला व विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वाधान में एक बूथ पांच यूथ अभियान का शुभारंभ स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में शनिवार को किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तबेरज खान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा युथ कांग्रेस द्वारा एक बूथ पांच यूथ अभियान के तहत हर गांव से लेकर शहरों तक हर वर्ग की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने सरकार का ध्यान दिलाया जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रजा नगर में शुक्रवार की शामआपसी विवाद में एक युवक ने 22 वर्षीय युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। वहीं घायल हुआ युवक घायल अवस्था में ही भागते हुए अपने घर पहुंचा जहां उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में चाकू के हमले से घायल हुए युवक की मौत हो गई। शहर के हनुमान चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शनिवार को स मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीबों को मास्क का भी वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने समझाईश दी गई। इस दौरान मकसूद खान ने कहा कि गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा और शासन की जो भी गरीब मजदूरों के लिए योजनाएं है उसका लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


खबरें और भी हैं