क्षेत्रीय
06-Aug-2022

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इछावर के आजाद चौक चौक से इछावर SDM विष्णु प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं और शिक्षकों के द्वारा तिरंगा रैली निकालकर घर-घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए देश प्रेम का रंग बिखेरते हुए नगर केप्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल. इछावर सी.एमराईज स्कूल और प्रायेवेट सरस्वती शीशुमंदिर स्कूल और मदरसा स्कूल मे भी के छात्र-छात्राएं और शिक्षको ने कार्यक्रम आयोजित किया।


खबरें और भी हैं