क्षेत्रीय
06-Mar-2021

1 डैम से पानी न ले सकें इसके लिए किसानों की बिजली काट दी गई। अब उनकी गेहूं की फसल के लिए अंतिम पानी की कमी हो गई, यदि पानी नहीं मिला, तो उनकी फसल की जगह सिर्फ भूंसा होगा। इस बात को लेकर ग्राम लिखडी के दर्जनों किसान चैरई विधायक सुजीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्या कलेक्टर से बताई। जिसका निराकरण करने का आष्वासन कलेक्टर ने दिया है । 2 जुन्नारदेव पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में लगातार बिछड़े परिवारों को मिलाने का कार्य किया जा रहा है सइसी तारतम्य में दो परिवारों को मिलाने में सफलता प्राप्त कीद्य परामर्श केंद्र जुन्नारदेव की साप्ताहिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसके सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, आहुति शर्मा एवं रश्मि राय ने उपरोक्त प्रकरण में समझौते पक्षकारों को समझाइश देकर किया। 3 नकुल कमलनाथ के हाथो को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिये आज झुग्गी क्षेत्र से आयी लगभग 340 महिलाओ ने नकुल कमलनाथ के नारो को बुलंद करते हुये कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की/वही नगर निगम क्षेत्र वार्ड 45 आदर्ष नगर के तीन चर्चित दिग्गज भाजपा नेताओ सुरेश मालवी, गुलाब विशवकर्मा व जनाब वाहिदखान का कांग्रेस मे सम्मिलित होने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने स्वागत करते हुये उन्हे बधाई दी। आज नगर के मध्यक्षेत्र छोटीबाजार वार्ड 27 की कांग्रेसनेत्री रेखा जैन के नेतृत्व मे आज वार्ड के 70 महिला पुरूष सदस्यो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड 9 व 40 से आये 75 सदस्य और वार्ड 40 की महिला नेत्री राधाघोरसे के साथ अन्य 35 महिलाओ ने आज नकुलकमलनाथजी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । 4 सांसद कप फुटबॉल ट्रॉफी पर एसएएफ बटालियन छिंदवाड़ा की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद अपना कब्जा कर लिया, शुरुआती मैचों में लगातार छह टीमों को हराने के बाद सेमीफाइनल से फाइनल में पहुंची ऐसएएफ टीम का मुकाबला जुन्नारदेव यूनाइटेड के साथ था । दोनों के बीच फाइनल मैच में कड़ा मुकाबला हुआ और अंततः पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से यूनाइटेड को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ ही पूरे मैच के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, निर्णायक मंडल और समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया... बता दें कि विजेता टीम को 51000 और उपविजेता टीम को ₹31000 नगद राशि के साथ ट्राफी दी गई। 5 मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट भाषण के दौरान नगरीय निकायों को दी जा रही चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि को करीब 6 गुना बढ़ाकर 3600 करोड़ देने की घोषणा का बाद नगर निगम एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ में खुशी का माहौल है संघ के जिला सचिव प्रशांत घोंगे ने बताया कि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ाए जाने से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन दिय्ये जाने में राहत मिलेगी। 6 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विगत 40 सालों से छिंदवाड़ा आगमन के बाद रोज सुबह लोगों की समस्याओं को दुख दर्द बांटने के लिए जनता दरबार लगाया जाता रहा हैं उसी क्रम में आज सांसद नकुल नाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लोगों से मुलाकात करते हुए एक-एक करके समस्याएं सुनी। 7 इमलीखेड़ा में आयोजित सार्वजनिक भागवत पुराण के कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ एवं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ,अमित सक्सेनाशामिल हुए।जिनका क्षेत्र के युवा नेता बबला ,राकेश सक्सेना ,विशेष पटेल,रजत पटेल,मनोज माहोरे, राधे माहोरे,अजय माहोरे,ब्रह्मा माहोरे, पंकज माहोरे, मुकेश यादव,ने स्वागत किया। 8 भगवताचार्य पं वीरेन्द्र शुक्ल के सानिध्य में पूर्व मुख्यमंत्री के निजनिवास ग्राम शिकारपुर में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चैथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भागवत कथा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ,पूर्व विधायक दीपक सक्सेना ,विश्व्नाथ ओकटे , गंगाप्रसादतिवारी ने भी श्रीमद भागवत कथा श्रवण का लाभ लिया। 9 आज सौसर विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत लोधीखेड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ के सहयोग से नगर पंचायत लोधीखेड़ा में क्षेत्र के विधायक विजय रेवनाथ चोरे के हाथों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीखेड़ा मे भवन का भूमि पूजन किया गया। जिसकी लागत 1 करोड़ 31 लाख रुपए स्वीकृत है, तत्पश्चात वार्ड नंबर 7 में विधायक निधी से स्वीकृत रुपए 1 लाख की लागत से रंगमंच का भी भूमि पूजन किया गया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुनाराम बावीसटाले, गंगाधर गोखे,युवा नेता अबूजर खान आदि उपस्थित थे। 10 कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक सौरभ कुमार सुमन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश के निर्देशन में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सामथ्र्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंडों से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चैरघड़े द्वारा कन्या पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया डीपीसी जीएल साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने बड़े आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। सहायक संचालक लक्ष्मण तुरन कर की उपस्थिति में बच्चों के उत्साहवर्धन के उपरांत पारितोषिक वितरण किया गया। --------------------------------- 11 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्वदर्शन भवन में इस वर्ष भी शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर भर के शिव भक्तों की उपस्थिति में एवं एवं जबलपुर से पधारी योग शक्ति राजयोगिनी बीके भावना बहन की संस्था प्रमुख बी के गणेशी भाजपा जिला अध्यक विवेक बंटी साहू भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हाई राम रघुवंशी अन्नू अरोरा आदि मौजूद रहे। 12 जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद द्वारा पेयजल सप्लाई 2 दिनों के अंतराल से की जावेगीद्य उक्त घोषणा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्येंद्र शालवार के आदेश अनुसार अरविंद राय ने नगर के प्रमुख चैराहों पर की ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल सप्लाई में कटौती की गई हैद्य नगर पालिका द्वारा व्यर्थ पानी बहाने वाले परिवारों को चेतावनी देते कहा गया कि नलों में टोटी लगा कर रखना होगा। अन्यथा नल कनेक्शन काटा जाएगा। 13 वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई ने आज स्व. गोपाल राठी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गाँधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई के हाल में किया। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि स्व. गोपाल राठी अदभुत व्यक्तिव के धनी थे उनके सम्पर्क के रहने वालों के संबंध हमेशा प्रगाढ़ ही रहे थे चाहे वे कितने पुराने रहे है । 14 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविका प्रियंका उईके और मृदुल भन्नारे के जन्मदिन पर शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाडा के एन एस एस स्वयं सेवकों एवं सेविका ओ ने जन्मदिन के मौके पर फिजूली खर्च न करते हुए पी जी कॉलेज प्राचार्य डॉ अमिताफ पांडे, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह पुषाम, डॉ लक्ष्मीकांत चंदेला,डॉ शालिनी पाटिल के मार्गदर्शन मे महाविद्यालय वाटिका मे वृक्षारोपण किया 15 ग्राम पंचायत लच्छुआ के सालीवाड़ा सानी के गोली ढाना में संगीत मय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का प्रतिदिन वाचन महेश प्रसाद शास्त्री के द्वारा भगवान भक्त पहलाद की कथा राजा अजामिल हिना कश्यप की कथा एवं रात्रि में श्री कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से बताया जा रहा है जिसमें आसपास के ग्रामों के श्रोता गण कथा श्रीमद् भागवत कथा का आनंद उठा रहे हैं। 16 जिले की एनकेएस संस्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विभिन्न अग्रणी सामाजिक संस्थाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर , दवा वितरण एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ पवन नेमा बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य चेकअप के साथ साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस शिविर में 153 महिला मरीजों की जांच उपराष्ट्रपति से सम्मानित आयुर्वेद अधिकारी डॉ रश्मि नेमा द्वारा की गई। 17 आज नगर निगम ,आनंद हॉस्पिटल एवम देवभूमि फाउंडेशन द्वारा स्थानीय गोधूलि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कोरोना की वेक्सीन मुफ्त में लगाई गई।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आनंद हॉस्पिटल के प्रभारी रत्नेश रघुवंशी ने बताया कि आज वृद्धाश्रम के 40 बुजुर्गों को मुफ्त में कोरोना की वेक्सीन का प्रथम डोज लगाई गई।वृद्धाश्रम से पहले बस द्वारा सभी बुजुर्गाे को हॉस्पिटल लाया गया जंहा सभी को स्वल्पाहार एवम फल वितरित किये गए।जिसके बाद सभी बुजुर्गों को बारी बारी से कोरोना का टीका लगाए गए।आज के कार्यक्रम निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह के निर्देशानुसार,एन एस बघेल ,अनंत धुर्वे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ 18 शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक 29 के पटेल अखाड़ा छेत्र में युवा कांग्रेस नेता राहुल मालवी के नेत्रत्व में रहवासियो ने विशेष स्वछता अभियान प्रारम्भ कर साफ सफाई की गई, यह अभियान विगत 3 दिन तक लगातार चलेगा, साथ ही कबीरवाड़ा क्षेत्र में जेसीबी लगाकर साफ सफाई करवाई गई, इस दौरान कबीरवाडा क्षेत्र के लोगों ने भी अपना श्रमदान किया, 19 महिला को डराकर मंगलसूत्र मांगने वाले आरोपी को 2 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चैरई न्यायालय द्वारा सुनाई गई है।थाना चांद के आरोपी सुशील उर्फ गोलू ने 5 मई 2017 को खेत में काम कर रही महिला से कुएं में पानी भरने के दौरान धक्का देने का डर दिखाकर करीब 25000 कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया था। 20 परासिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के द्वारा एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी परवेश कोलारे और मालती बाई कोलारे को दहेज प्रतिषेध अधिनियम में दोषी पाते हुए 6-6 माह के साधारण कारावास एवं 1हजार -1 हजार रु के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। 21 अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम कोपाखेड़ा में स्वयं सेवी संस्था मातृ सेवा संघ एवं कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति व वल्र्ड विजन इंडिया ए डी पी अमरवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्यामल राव ने नशे की बुराइयों के बारे में विस्तार से चर्चा की।


खबरें और भी हैं