क्षेत्रीय
03-May-2022

अक्सर सास और बहू के बीच विवाद की खबरें सामने आती है। लेकिन सास और बहू के बीच अटूट प्यार का वाक्या बहुत कम सुनाई देता है। ऐसा ही एक मामला तामिया विकासखंड के ग्राम छिंदी में सामने आया। जहां पर बहू की मौत से दुखी सास ने भी उसके जनाजे के बाद दम तोड़ दिया। ईद के एक दिन पहले हुए इस दुखद हादसे में एक ही परिवार की सास और बहू दोनों को कब्रिस्तान में दफन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक छिंदी निवासी अकील खान की पत्नी अंजुम बेगम काफी लंबे समय से सांस की तकलीफ से जूझ रही थी। उनका जन्म से ही सिर्फ एक लग्स था। जो खराब होने के कारण होने नागपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को गांव में लेकर आया गया था। जहां जनाजा निकलने के बाद अपनी बहू के वियोग में सास ने भी दम तोड़ दिया दोनों को सोमवार देर रात कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया। कांग्रेस सरकार में बिजली 100 यूनिट 100 रुपये में मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार में महंगाई के साथ बिजली के बिलों में भी बेहद वृद्धि की गई है। सबसे बुरे हाल ग्रामीण अंचलों के हैं। जहां पर किसानों को फसल सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। राज्य सरकार को इस मामले में ध्यान देना चाहिए। उक्ताशय की बातें सांसद नकुल नाथ ने अपने छिंदवाड़ा आगमन के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कही। वही संगठन में फेरबदल के मामले में उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का लक्ष्य अगला विधानसभा चुनाव जीतना है। इसीलिए कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ अपने चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे है। छिंदवाड़ा आते ही सांसद नकुल नाथ सबसे पहले सिमरिया मंदिर पहुंचे। जहां पर होंगे हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। सांसद नकुल नाथ भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम वाटिका पहुंचे। जहां पर उन्होंने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस मौके पर ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के द्वारा सांसद नकुल नाथ का स्वागत किया गया। शहर में मुस्लिम समाज के ओर से मंगलवार को कोरोना के 2 साल बाद हर्षोल्लास से ईद मनाई गई। ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई। बड़ी ईदगाह और जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे जबकि छोटी ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। बड़ी ईदगाह में ईदुलफित्र की नमाज हाफिज हसीबुल्लाह कमर, जामा मस्जिद में मुफ्ती नाहिद अशरफी साहब द्वारा नमाज अदा कराई गयी। जबकि छोटी ईदगाह में ईदुलफित्र की नमाज हाफिज जियाउद्दीन साहब ने की। अंजुमन कमेटी के सदर निशा उद्दीन खान ने ईद की सभी जिले वासियों को बधाई दी है। ईदगाह में जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा खासी व्यवस्थाएं की गई थी। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे भी अपने समर्थकों के साथ मुस्लिम समुदाय को बधाई देने ईदगाह पहुंचे थे। इस मौके पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन,एसपी विवेक अग्रवाल सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आध्यात्मिक सतपुरुष गुरुदेवश्री कानजी स्वामी का 133 वा मंगलकारी उपकार दिवस भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वीतराग भवन में वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के द्वारा मंगलवार को स्थानीय संकट मोचन हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के सभी पदाधिकारी और सामाजिक बंधु मौजूद थे। यह वाहन रैली संकट मोचन हनुमान मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई परशुराम वाटिका पहुंची। जहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना के बाद रैली का समापन हुआ। गुरैया सब्जी मंडी रोड में नगर पालिक निगम की स्ट्रीट लाइट दिन में भी चालू थी। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद विभागीय टीम स्ट्रीट लाइट को बंद करने पहुँची। सर्वोदय अहिंसा सहित जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के मुख्य उद्देश्य को लेकर अक्षय तृतीया के शुभ दिन छिन्दवाड़ा के पत्रकार मुकेश सोनी और उनकी धर्म पत्नी रानू सोनी अपनी मोटरसाइकिल से चार धाम की यात्रा पर निकलें।सोनी दँम्पत्ति को सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश सयोंजक दीपक राज जैन, सत्कार हीरो के संचालक संजीव सिंघई सहित गणमान्य नागरिकों ने विदाई देकर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।श्री सोनी 15 दिनों की मंगलमय यात्रा में 3 हजार किलो मीटर का सफल तय करेंगे। अक्सर सास और बहू के बीच विवाद की खबरें सामने आती है। लेकिन सास और बहू के बीच अटूट प्यार का वाक्या बहुत कम सुनाई देता है। ऐसा ही एक मामला तामिया विकासखंड के ग्राम छिंदी में सामने आया। जहां पर बहू की मौत से दुखी सास ने भी उसके जनाजे के बाद दम तोड़ दिया। ईद के एक दिन पहले हुए इस दुखद हादसे में एक ही परिवार की सास और बहू दोनों को कब्रिस्तान में दफन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक छिंदी निवासी अकील खान की पत्नी अंजुम बेगम काफी लंबे समय से सांस की तकलीफ से जूझ रही थी। उनका जन्म से ही सिर्फ एक लग्स था। जो खराब होने के कारण होने नागपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को गांव में लेकर आया गया था। जहां जनाजा निकलने के बाद अपनी बहू के वियोग में सास ने भी दम तोड़ दिया दोनों को सोमवार देर रात कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया।


खबरें और भी हैं