1 विकास के दावो की पोल खोलती यह तस्वीर बालाघाट जिले के उन आदिवासी नक्सल प्रभावित ग्रामो की है । जिनका दीदार करना यहां के अधिकारी मुनासिब नही समझतें। आदिवासी ग्रामीण आज भी इस आस में मस्तमौला जिंदगी गुजार रहे है कि एक दिन उनकी जिंदगी में सुबह की नई किरण खुशियां बिखेरेगी। और इस उम्मीद को वर्षाे बित चुके है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी इनकी ओर पूरजोर ध्यान नही है तो वही अधिकारी भी अपने दफ्तर में कुर्सी जमायें बैठे रहते है। ये तस्वीरे दक्षिण बैहर के नक्सल प्रभावित दुल्हापुर पंचायत के बैगा बाहुल्य गांव मुरूम.बटरंगा की है और कच्ची दिवारे व फटी पुरानी त्रिपाल से सजे झोपडनीनुमा ये घर बैगा परिवारों के है जो आदिवासीयों के हालात ब्यां कर रहे है। 2 बालाघाट नगर मु यालय में लुटेरों व चोरों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। गत तीन दिनों में ३ लोगों से लूट की घटना सामने आई है। इसके अलावा चोरी की घटना भी बढ़ रही है। ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर करीब २ बजे गुजरी बाजार मेन रोड़ में युनियन बैंक के सामने वार्ड नंबर ३२ नर्मदा नगर निवासी सेवानिवृत कर्मचारी जी.एल कटरे से १ लाख रूपये थैला में रखा छीनकर अज्ञात युवक फरार हो गये। सेवानिवृत कर्मचारी कटरे ने बताया कि शनिवार को अकेले साईकिल से बैंक से राशि निकालने आया था। महाराष्ट्र बैंक से १ लाख रूपये खाता से निकालकर थैला में रखा। इसके बाद थैला साईकिल में टांगकर युनियन बैँक से राशि निकालने आया कि इस दौरान अज्ञात लोगों ने बैंक के सामने ही रूपए रखा थैला छीनकर भाग गये। नगर में बढ़ रही लूट की घटना से पुलिस की गश्ती व प्वाइंट ड्यूटी पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 3 यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुये एक बाईक में सवार होकर जा रहे ५ लोगों में उकवा से खंडापार के बीच मेन रोड़ में बाईक अनियंत्रित होने से सभी घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिये १०० डायल वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक बालक की उपचार दौरान मौत हो गई व दो की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना में दो को मामूली चोट आई है। 4 जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में स्थित हाई स्कूल मैदान में टाइंटस खमरिया के तत्वाधान में गत दिवस से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी था जिसका समापन 6 मार्च को फाइनल मैच के साथ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। सीनियर टाइंटस खमरिया व डीसीए पांढरवानी के बीच फाइनल मैच खेला गया। 5. पुलिस विभाग की एसपीसी योजना के तहत शनिवार को एमएलबी स्कूल की 35 छात्राओं के दल को पुलिस विभाग का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय महिला परामर्श कार्यलय पुलिस कन्ट्रोल रूम सीसीटीएनएस रूम कोतवाली थाना 108 एम्बुलैंस 100 डायल फिंगर प्रिंट्स इत्यादि सभी शाखाओं का भ्रमण किया। जिन्होंने जिज्ञासा वश पुलिस प्रभारियों से प्रश्न भी पूछे जिनका बड़े ही सरल अंदाज में जवाब देकर शाखा प्रभारियों छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। 6. ग्राम चाचेरी के अंतर्गत दरोगा टोला में कथावाचक आचार्य विजय तिवारी इनके ओजस्विनी वाणी से शिव पुराण संगीतमय का वाचन किया जा रहा है शिव के स्वरूप पांच पिंडों की पूजा एवं उत्पत्ति के बारे में श्रद्धालुओं को बताया की शिवरात्रि की उत्पत्ति कैसे हुई भगवान विष्णु और ब्रह्मा मिलकर पूजा इसी दिनों में की हर्ष उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई जाती है भगवान शंकर विश्वास है और माता पार्वती श्रद्धा है जब श्रद्धा एवं विश्वास का मिलन होता है तब भक्ति सफल होती है इस कथा को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो यह शिवपुराण की कथा सुनने के लिए आसपास के ग्राम चरेगांव ल वेरी एवं भाले वाड़ा एवं चा चेरी नेवर गांव के सभी श्रद्धालु माता बहने शिव पुराण सुनने के लिए पहुंच रहे हैं