क्षेत्रीय
17-Jan-2022

सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति के लगभग चार माह के बाद समिति के सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गई। तीन सदस्यीय समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेेलर, अरविंद दुबे और लिखीराम यादव को जगह मिली है। अध्यात्म विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल स्टेट सलकनपुर टेम्पल एक्ट 1956 की धारा-5 की उपधारा 1 द्वारा प्रदत्त शक्तियोें का प्रयोग करते हुए इसकी अधिसूचना प्रकाशित की गई है। यहां बता दें कि 15 सितंबर 2021 को भाजपा नेता महेश उपाध्याय को सलकनपुर मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही समिति के सदस्यों की कवायद चल रही थी।। मंदिर समिति में सदस्य बनाए गए सभी भाजपा नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। सभी नेताओं को सदस्य बनाए जाने पर आज रेहटी मंडी में सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी एबं सभी नव नियुक्त सदस्यों को साफ बांध कर हार माला से स्वागत किया


खबरें और भी हैं