एलआईसी एजेंट महिला के साथ गैंगरेप दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा सर्राफा व्यवसायी भाइयों को गोली मारकर लूटा जांच में जुटी पुलिस बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने दिए आवश्यक दिशा निर्देश भाजपा ने मनाया सामाजिक न्याय पखवाड़ा पक्षियों को पानी पिलाने बांटे पात्र राम जन्म उत्सव को लेकर निकलेगी विशाल रैली सौंसर थाना अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सौंसर ग्राम नरखेड़ी निवासी महिला एलआईसी एजेंट और आईडी बनाने का काम करती है। उसे बीते दिनों छिंदवाड़ा निवासी आरोपी सुनील का फोन आया था ।जो अपने साथियों की आईडी बनवाना चाहता था। सुनील महिला को लेने उसके घर पहुंचा था। जहां से दो अन्य साथियों के साथ उसने देर रात महिला को राजना तिराहे ले गया। वहां सुनील और उसके साथियों ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के खैरीतायगांव में शुक्रवार देर रात गोली कांड होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेमंड पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने दो सराफा व्यापारी भाइयों को गोली मारकर नगदी और ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही तीनों थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि लोधीखेड़ा निवासी 52 वर्षीय कृष्णा येरपुड़े अपने भाई 35 वर्षीय चंद्रशेखर येरपुड़े के साथ खैरीतायगांव में ज्वेलर्स शॉप का संचालन करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात 10:00 बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इस बीच खैरीतायगांव से नागपुर रोड पर आते ही एक ढाबे के समीप दो बाइक पर सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी भाइयों पर गोली दाग दी। घायल सर्राफा व्यापारी भाइयों से नकदी और ज्वेलरी भरा बेग छीनकर आरोपी फरार हो गए। कृष्णा के कंधे और उसके भाई चंद्रशेखर के पेट में गोली लगी है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने नागपुर रेफर कर दिया है। जहां इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सभी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार दोपहर आयोजित की गई थी। इस मौके पर आज ऑनलाइन वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी विवेक अग्रवाल से जिले के अपराधों समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण, नगर निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज गुलाबरा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को पक्षियों को पानी पिलाने के लिए पात्र बांटे गए। इस मौके पर क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद सुनीता यादव भी मौजूद थी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा परंपरा अनुसार विशाल वाहन रैली एवं मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस विशाल वाहन रैली में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी हिस्सा लेंगे। यह रैली दादाजी धूनीवाले मंदिर चार फाटक से निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करेगी। राम जन्म उत्सव को लेकर निकलने वाली रैली के लिए पहले से रूट निर्धारित कर लिया गया है।जगह जगह इस रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर हिंदूवादी संगठनों के द्वारा पूरे शहर को विशेष रूप से साज सज्जित किया जाता है। मोबाइल एसोसिएशन हिंदू उत्सव समिति सहित अन्य संगठन के सहयोग से पूरे शहर को सजाने के साथ ही राम जन्म उत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं । कोरोना के कारण बीते 2 सालों से विशाल रैली नहीं निकाली जा रही थी। लेकिन इस बार छिंदवाड़ा शहर में भव्य रुप से ऐतिहासिक रैली निकाली जा रही है। जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।