क्षेत्रीय
19-Mar-2022

शिवपुरी में होली के पर्व पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का ठुमके लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी अनोखे अंदाज में होली मना रहे हैं। शनिवार को होली के दूसरे रोज शिवपुरी के पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया था जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अन्य समाजसेवियों गणमान्य नागरिक भी यहां मौजूद रहे। इस होली के उत्सव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अनोखे अंदाज में नजर आए और ठुमके और गाना गाते हुए और होली की फाग पर नाचते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही अधिकारियों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होली के पर्व पर इस तरह अनोखे अंदाज में नाचना व गाना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।


खबरें और भी हैं