खंडवा लोकसभा उपचुनाव की जनसभा को संबोधित करने बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट ग्राम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा वीर मुख्यमंत्री हैं... उन्होंने अब तक 22 हज़ार से अधिक घोषणाएं की हैं.. वह नारियल जेब में लेकर चलते हैं जब मौका मिला फोड़ देते हैं... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई घोषणा नहीं कर जन कल्याण के अधिक कार्य किए हैं... धूलकोट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्षेत्र की जनता से कहा कि वह मतदान के दिन कांग्रेस का बटन नहीं अपने भविष्य का बटन दबा आएंगे वहीं इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया एंबिएंस,, कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एंबिएंस,, राज नारायण सिंह कांग्रेस प्रत्याशी