क्षेत्रीय
01-Apr-2022

पेपर लीक से अटका हमारा फ्यूचर मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख दी जाती है। परीक्षा के लिए ठेके पर ठेके दे दिए जाते हैं। जिसे ठेका देते हैं, वह दूसरे को ठेका दे देता है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) उर्फ व्यापमं के द्वारा ली गई परीक्षाओं की यही हकीकत है। व्यापमं पिछले 4 साल में दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। दोनों सवालों के घेरे में हैं। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक मामले को ‘व्यापमं-3’ भी कहा जा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब इस साल होने वाली परीक्षाओं पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। मासूम के शरीर में फंसी आधा फीट लंबी लकड़ी छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 7 साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक पीठ के बल जमीन पर गिर गई। जिससे लकड़ी का एक टुकड़ा उसके शरीर में घुस गया और पेट में जाकर फंस गया। बच्ची दर्द से तड़पने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां उन्होंने ऑपरेशन कर करीब आधी फीट लंबी लकड़ी उसके शरीर से निकाली। फिलहाल बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव का है। MP में फिल्मी स्टाइल में पत्नी की 'किडनैपिंग' मध्यप्रदेश में फिल्मी स्टाइल में पत्नी को उसके मायके से अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना उज्जैन के जीवाजीगंज क्षेत्र की है। दामाद अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर ससुराल पहुंचा। यहां उसने पहले सास को चाकू मारा, फिर वहां मौजूद लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद चाकू लहराता हुआ अपनी पत्नी को ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसके साथियों पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर में होगा ऑटोमोबाइल का सबसे बड़ा इवेंट मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने शराबबंदी के लिए मोर्चा खोल रखा है। इस पर उमा भारती और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में टकराव बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस बार उमा भारती ने शुक्रवार को लगातार ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं मध्यप्रदेश की महिलाओं व बेटियों के साथ हूं। शराबखोरी के शिकार हो रहे बेटों के लिए भी चिंतित हूं। उनकी इज्जत व जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, इस पर शर्मिंदा भी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की छत्तीसगढ़ व दिल्ली राज्य इकाइयां शराब नीति के विरोध में उतर आए हैं।


खबरें और भी हैं