पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला आरक्षक से फेसबुक में दोस्ती करके शातिर युवक ने अपने घर ले जाकर जबरदस्ती की इसके बाद वह काफी समय तक शादी का झांसा देते हुए महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण करता रहा | जिससे तंग आकर महिला आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में एफ आई आर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला आरक्षक वर्तमान में पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ है| वर्ष 2018 में उसकी फेसबुक के माध्यम से सुहागी निवासी देवी सिंह बागरी से दोस्ती हुई थी| महिला आरक्षक अपनी ट्रेनिंग पूरी करके आई थी तब देवी उसे स्टेशन से घर तक छोड़ने गया था|इसके बाद लगातार दोनों कई दिनो तक मोबाइल पर बातचीत करते रहे| इसी दौरान देवी सिंह ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ रेप किया| रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पीके कृष्णदास जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जबलपुर स्टेशन और मदन महल स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों से रेलवे दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान समिति के 7 सदस्य डॉ अभिलाष पांडे, विभासवनी अवस्थी, डॉ राजेंद्र अशोक फड़के अन्य मौजूद रहें। अभिकर्ता हितग्राही संघ के बैनर तले विविन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोग सहारा निवेशक की समस्याओं की चर्चा करने कलचुरी होटल से सांसद बंगले की ओर निकले। सहारा कंपनी से पीड़ित लोग नारे लगाकर सांसद से मदद की गुहार लगाने निकले थे। पर पुलिस ने बैरिकेंटिंग लगाकर सिविल लाइन थाने के पास ही पीड़ितों को रोक दिया। यहां निवेशकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुआ।सांसद के शहर से बाहर होने की सूचना के बाद संघ के लोगो को 5 दिन में मिलने का आश्वासन दिया गया। जबलपुर में रमजान शरीफ के मुबारक मौके पर 10 वे रोजे के अवसर पर गुरंदी लकड़ गंज इलाके में रोजा इफ्तार का एहतमाम जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में शामिल हुए जबलपुर में धूमधाम से रोजे का पर्व मनाया जा रहा है इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति शामिल हो रहे हैं रोजा इफ्तार एहतमाम भी इस मौके पर किया जा रहा है जिसमें बढ़-चढ़कर मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबी रोजा इफ्तार में शामिल हो रहे हैं