चौरई टीआई के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा किसान परिवार कलेक्टर और एसपी से लगाई न्याय की गुहार 4 दिन से लापता युवक का माचागोरा नदी में मिला शव कुंडीपुरा थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक मंच पर साथ नजर आए भाजपा नेता पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर महिला बाल विकास और नगर पालिक निगम की टीम ने संभाली बच्चों को भोजन देने की जवाबदारी और प्रौढ़ शिक्षा की आज होगी परीक्षा 23 हजार 717 लोग देंगे पेपर 110 बोरी मक्का चौरई अनाज मंडी से चोरी हो जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे तंग आकर चौरई निवासी किसान शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपने परिवार सहित चिलचिलाती धूप में भूख हड़ताल पर बैठ गया। किसान ज्योतिष साहू का आरोप है कि 4 महीने पहले वह चौरई मंडी में 110 बोरी मक्के की फसल बेचने गया था। जहां पर उसकी फसल चोरी हो गई। किसान द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बावजूद भी चौरई पुलिस द्वारा इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इसलिए किसान ने चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया। किसान साहू दंपत्ति का कहना है कि उनके ऊपर लोगों का कर्ज हो गया है। कर्जदार किसान को परेशान कर रहे है। इसीलिए वह कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचा था। बाद में कोतवाली पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर किसान को वापस उसके घर भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ चौरई मंडी निरीक्षक एमएम मालवी की जांच रिपोर्ट में प्रार्थी किसान को ही शक के दायरे में खड़ा किया गया है। चौरई मंडी निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के प्रतिवेदन के आधार पर ही पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ रही है। शुक्रवार दोपहर छिंदवाड़ा निवासी 24वर्षीय युवक का शव माचागोरा में उतराता मिला है। चौरई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा निवासी 24वर्षीय युवक रोहित पिता मुन्ना लाल नागवंशी 22मार्च से घर से बिना बताए लापता हुआ था।युवक की कुंडीपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।आज कोटवार द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को सूचना दी।परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई है। लंबे अरसे के बाद भारतीय जनता पार्टी में अब ऑल इज वेल होता दिखाई दे रहा है। कभी मंच में साथ आने से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू अब मंच साझा करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों भी रेलवे स्टेशन परिसर से निकाली गई मशाल रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह साथ दिखे थे। वही शुक्रवार को भी भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दोनों साथ नजर आए। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रेस वार्ता में जब पत्रकारों ने दोनों नेताओं के समझौते पर सवाल किया तो पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का कहना था कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। यहां पर व्यक्ति की नहीं उसके पद की गरिमा है। संगठन द्वारा जो तय किया जाता है वही भाजपा के लिए और प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए सर्वमान्य है। दरअसल भाजपा कार्यालय में आज शिवराज सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने साथ मिलकर शिवराज सरकार की उपलब्धियां बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बीते 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर जेल बगीचे में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई है। ऐसी स्थिति में आंगनवाड़ी और स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा जिले की दो हजार 165 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नगर पालिक निगम और पंचायत कर्मियों के सहयोग से भोजन वितरण किया गया। स्व सहायता समूह के द्वारा भोजन बनाकर आंगनवाड़ी केंद्रों में लाया गया था। जहां पर निगम और अन्य कर्मचारियों के द्वारा बच्चों को भोजन का वितरण किया गया। brack जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के तहत शनिवार को 1327 परीक्षा केंद्रों पर नव साक्षर लोगो की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 23 हजार 714 नव साक्षर शामिल होंगे। प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी पीआर त्रिपाठी ने परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवसाक्षर परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें परीक्षार्थी अपनी सुविधा के मुताबिक 3 घंटे आकर पेपर दे सकते हैं। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्राकृतिक खेती एवं फसल विविधीकरण विषय पर कृषकों और कृषि वैज्ञानिकों की परिचर्चा के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आह्वान पर जिला इकाई के द्वारा वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर जेल बगीचे में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। सतपुडा लॉ कॉलेज में पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल द्वारा प्रायोजित युवा संसद का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवा संसद में लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में डॉ यूके शुक्ला शामिल हुए। होमगार्ड की एसडीईआरएफ टीम के द्वारा आज स्थानीय छोटे तालाब में प्रशासन द्वारा दी गई बाढ़ राहत सामग्री किट का ग्राउंड स्तर पर सत्यापन किया गया। यह बाढ़ राहत सामग्री जिला प्रशासन की राहत शाखा के द्वारा होमगार्ड विभाग को आपातकाल में प्रयोग करने के लिए दी गई है। जिसका भौतिक सत्यापन होने के बाद शुक्रवार को ग्राउंड स्तर पर सत्यापन किया गया। इसकी रिपोर्ट विभाग द्वारा प्रशासन को भेजी जाएगी। शुक्रवार दोपहर छिंदवाड़ा निवासी 24वर्षीय युवक का शव माचागोरा में उतराता मिला है। चौरई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा निवासी 24वर्षीय युवक रोहित पिता मुन्ना लाल नागवंशी 22मार्च से घर से बिना बताए लापता हुआ था।युवक की कुंडीपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।आज कोटवार द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को सूचना दी।परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई है। दादा सैलानी उर्स के मौके पर आज राज टॉकीज के पास लंगर का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।