नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों एम्बुलेंस संचालकों की मारपीट के चलते नरसिंहपुर निवासी महिला की मौत के बाद से प्रशासन की सख्ती जारी है। सोमवार रात आरटीओ संतोष पाल और गढ़ा पुलिस ने औचक निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़ी 7 एम्बुलेंस जब्त कर लिए। अधिकतर में ऑक्सीजन सिलेंडर और किराया सूची चस्पा नहीं मिला। प्रभारी आरटीओ संतोष पाल के मुताबिक 6 अप्रैल को शहर के सभी एम्बुलेंस संचालकों की बैठक में साफ हिदायत दी गई थी कि वे किराया सूची चस्पा करने के साथ ही जरूरी उपकरण एम्बुलेंस में रखकर चलें। बावजूद एम्बुलेंस संचालकों की मनमानी जारी है। अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिल रही थी। जबलपुर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार मध्यप्रदेश में समावेशी विकास के लिए भागीदारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार के मंत्री पहलाद पटेल और मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा मौजूद रहे जबलपुर कलेक्ट्रेट पहुंची वृद्ध महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुआ कहा कि बहू ने घर से निकाल दिया। वृद्ध महिला की गुहार पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए है। जबलपुर संस्कारधानी में हो रहे रोजा इफ्तार की कड़ी में रानीताल बड़ी ईदगाह में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें रानीताल ईदगाह में हजारों की संख्या में रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया अनवरत 31 वर्ष में प्रवेश करते हुए प्रतिवर्ष 23 रमजान उल मुबारक की परंपरा रोजा इफ्तार की इस परंपरा को निभाते हुए हाजी गुलाम मुफ्ती भूरे पहलवान की सरपरस्ती में सगीर राईन की जानिब से रोजा इफ्तार कराया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जबलपुर शहर के जनप्रतिनिधि के साथ ही विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया विधायक विनय सक्सेना रोजा इफ्तार में शामिल हुए वही इस आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।