1 कुसमैली मंडी में हड़ताल पर बैठे श्रमिक मजदूर, तहसीलदार की समझाइश के बाद टूटी हड़ताल 2 पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष पहुंचे छिंदवाड़ा, भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा 3 कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेगी जिला युवक कांग्रेस, राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 रामनवमी पर हुआ प्राकट्य महोत्सव, कलाकारो ने दी शानदार प्रस्तुति 5 राम मंदिर से निकला विशाल शोभा यात्रा , शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत 1 कुसमैली कृषि उपज मंडी में सोमवार के दिन श्रमिक मजदूरों ने मंडी व्यवस्था सुधारने को लेकर हड़ताल कर दी। जिससे कृषि उपज मंडी का काम प्रभावित हुआ। श्रमिक मजदूरों से मुलाकात करने तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला पहुंचे। जिन्होंने उनकी समस्याएं सुनी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडी परिसर में पेयजल व्यवस्था और अन्य दिक्कत के कारण मजदूरों को परेशानी हो रही थी। जिसका समाधान तहसीलदार द्वारा करने के बाद श्रमिक मजदूरों ने हड़ताल खत्म की। लगभग 4 घंटे तक मंडी का कामकाज ठप रहा। 2 संगठन में किसान मोर्चे को जमीनी स्तर तक ले जाना है जिससे भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक कृषकों को मिल सके । भाजपा सरकार ने किसानों के हित में 0 प्रतिषत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया है ।उक्त उदगार भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक में पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो किसानों की सरकार है । इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 3 जिला युव कांग्रेस 12 अप्रैल को देश, प्रदेश और जिले में बढ़ती बेरोजगारी सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। राजीव भवन से युव कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। स्थानीय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में युवक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी।प्रेस वार्ता को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य अहके, जिला युवक कांग्रेस प्रभारी प्रबल सक्सेना ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर पिंचू बैस विधानसभा अध्यक्ष, दीपक यादव विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे। 4 राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा रामनवमी पर्व की संध्या पर स्थानीय दशहरा मैदान में प्राकट्य उत्सव मनाया गया। संस्कृति विभाग के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भगवान श्रीराम पर केंद्रित नृत्य,गायन और नाटक मंचन की सुंदर प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल, एडीएम ओपी सनोडिया, एसडीएम अतुल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 5 रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर छोटी बाजार से संगीत रामायण मंडल और अन्य धार्मिक संगठनों के द्वारा रविवार शाम भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस छोटी बाजार पहुंची। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। सीधी जिले में पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। फुटकर सब्जी और अन्य व्यापारियों ने निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह के नाम ज्ञापन सौंपकर बाजार ठेकेदार की शिकायत की। फुटकर व्यापारियों का कहना था कि वह सड़कों पर अपनी दुकान लगाते हैं। जहां पर बाजार ठेकेदार के लोगों के द्वारा फुटकर व्यापारियों को डरा धमका कर निर्धारित राशि से ज्यादा बाजार कर की वसूली की जा रही है। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बाद बढ़ती महंगाई के विरोध में वार्ड नंबर 23 और 29 में विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस सहित अन्य घरेलू सामग्री पर महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा गैस सिलेंडर और गाड़ी को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के द्वारा अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगे जल्द पूरी किए जाने की मांग की गई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि शासन के द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 1 मई से उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। अनगढ़ हनुमान मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें आचार्य नागेंद्र ब्रह्मचारी के द्वारा भगवान श्री राम की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। श्री राम कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। हनुमान जयंती के दिन कथा का समापन होने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्री सुंदरकांड रामायण मंडल के द्वारा राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 11 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ रामदरबार स्थापित किया गया था। यह शोभायात्रा सुकलुढाना क्षेत्र से प्रारंभ हुई। जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस सुकलुढाना खेड़ापति माता मंदिर पहुंची। जुन्नारदेव न्यायालय परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई |जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र प्रजापति ने अपने उद्द्बोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले 19 वीं सदी के एक महान समाज सुधारक , समाजसेवी , लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति समीक्षा करने के साथ ही कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राम नवमी के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संगठन के द्वारा अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की तादाद में अध्यापको ने सिमरिया मंदिर पहुंचकर हनुमान प्रतिमा के चरणों में ज्ञापन प्रेषित किया। इसके अलावा राज्य सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।