1 चढ़ते समय गिरा पहाड़ उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ है। नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। 2 PM मोदी ने दो नए मिशन की शुरुआत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 प्रोग्राम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन और अटल मिशन को सभी शहरों को कचरा मुक्त करने और जल संरक्षण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार किया गया है। 3 प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों पर वॉटर कैनन चलाई। यहां के सरकार पोस्ट-ग्रैजुएट नेहरू कॉलेज में राज्य के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के का कार्यक्रम होने वाला है। किसानों ने कॉलेज में घुसने का प्रयाय किया, तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वॉटर कैनन चलाई। 4 भारत में बनी कोवीशील्ड वैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया ने दिया अप्रूवल ऑस्ट्रेलिया के थेराप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन ने चीन में बनी सिनोवैक और भारत में बनी कोवीशील्ड को अप्रूवल दे दिया है। इन दोनों वैक्सीन में से किसी के भी दो डोज लगवाने वाले लोगों को ऑस्ट्रेलिया में एंट्री मिल सकेगी। 5 टोक्यो के हानेदा एयरपोर्ट पर 350 से ज्यादा उड़ाने रद्द जापान में तूफान मानड्यूल आने वाला है, जिसके चलते टोक्यो के हानेदा एयरपोर्ट 357 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। शुक्रवार सुबह से हानेदा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 264 फ्लाइट और हानेदा उतरने वाली 93 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। 6 ऊधमपुर-बारामुला के बीच बन रहे रेल लिंक टनल का हिस्सा गिरा, एक की मौत जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर और बारामुला के बीच बन रही रेल लिंक टनल का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। 35 वर्षीय यह मजदूर असम से था। पुलिस ने बताया कि मजदूर के मृत शरीर को पोस्ट मॉर्टम के बाद उसके इलाके के लोगों को सौंपा जाएगा। 7 जम्मू-कश्मीर में एनकांउटर, एक आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने शोपियां जिले के रखामा गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकी ने सैनिकों पर गोली चलाई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। अभी तक एक आतंकी को मारा गया है, सर्च ऑपरेशन जारी है। 8 एअर इंडिया के भविष्य पर सस्पेंस बरकरार एअर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप की बोली मंजूर होने की खबर को सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं, अभी कुछ तय नहीं किया गया है। जब भी इस बारे में कुछ फैसला होगा उसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी। 9 गुजरात में मंडराया चक्रवाती तूफान शाहीन का खतरा गुजरात में चक्रवात गुलाब के बाद अब शाहीन तूफान का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवात शाहीन के शुक्रवार और शनिवार को उत्तरपूर्वी अरब सागर के ऊपर बनने की संभावना है।विभाग ने दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश होने और अगले दोनों में राज्य में व्यापक स्तर पर बौछार पड़ने का पूर्वानुमान किया है। 10 लगातार चौथे दिन बाजार कमजोरी के साथ बंद कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 360 पॉइंट गिरकर 58,765 पर और निफ्टी 86 पॉइंट गिरकर 17,532 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते की बात करें तो इस पूरे हफ्ते में सेंसेक्स 1282 पॉइंट और निफ्टी 321 पॉइंट टूटा है। इससे पहले सेंसेक्स 58,889 पर और निफ्टी पर खुला 17,531 पर खुला था।