पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर की संस्था We Care Welfare Socaity शुजालपुर द्वारा बीटीआई विद्यालय परिसर में 150 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इसे विद्यालय परिसर में संस्था सदस्यों द्वारा लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया। संरक्षक दीपक परमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास संस्था "हमे परवाह है" द्वारा किया जा रहा है। पेड़-पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर खुशी के मौके पर पेड़ लगाएं ,हमारी संस्था द्वारा अब आने वाली वर्षा ऋतु में जन्मदिन पर प्रत्येक दिन शहर के लोगो को वृक्ष भेंट कर अभियान को गति देने का काम किया जाएगा। पर्यावरण बचाने के लिए धरती को हराभरा करना होगा तभी जीवन बचेगा। जागरूकता के अभाव में हम प्रतिवर्ष कई हरे पेड़ों को काटकर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। पर पौधे लगाते नहीं है। पेड़ पौधों की संख्या काफी कम हो गई है। इसका परिणाम अकाल, सुखा, पेयजल संकट आदि अन्य समस्याओं के रूप में देखने को मिल रहा है। हम सभी को पेड़ लगाने व बचाने के साथ साथ दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि नगर के युवाओं की यह संस्था we care पिछले कई सालों से नगर में वृक्षारोपण के साथ-साथ कई काम करती है,लॉक-डाउन के समय भी संस्था के सदस्यों ने जागरूकता अभियान के लोगो को मास्क एवं सेनेटाइजर बांटने का काम भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के पर्यावरण प्रेमी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।