क्षेत्रीय
22-Feb-2022

1 भाजपा नेताओं के फ्लेक्स में पूर्व मंत्री चंद्रभान गायब राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म 2 कलेक्ट्रेट परिसर में लोकायुक्त का छापा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्राइबल विभाग की लेखापाल पकड़ाई 3 इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में शुरू हुआ सांसद कप 2022, 5 विकेट से समर्थ क्लब ने जीता मैच 4 ठेकेदार की मनमानी से राहगीर हुए परेशान पाठाढाना क्षेत्र में रोजाना हो रहे सड़क हादसे छिंदवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी में अब गुटबाजी उभर कर सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू दोनों ही एक मंच में साथ आने से अक्सर दूरियां बनाए रखते हैं।उनकी यह दूरियां अब शहर के होर्डिंग और फ्लेक्स में भी नजर आने लगी है। दरअसल शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर ईएलसी चौक में जो होर्डिंग लगाई गई है उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली और अंकुर शुक्ला के साथ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफ़ली, शेषराव यादव, योगेश सदानंद,जगेंद्र अलड़क, मोरेश्वर हिवसे सहित भाजपा के अन्य नेता शामिल है। यही नहीं इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह फ्लेक्स में नदारद है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कलेक्ट्रेट परिसर में लोकायुक्त का छापा पड़ने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। ट्राइबल विभाग की एक महिला लिपिक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहायक आयुक्त जनजाति कार्यालय में लेखापाल के पद पर पदस्थ संगीता झाड़े के द्वारा आवेदक निलेश सूर्यवंशी के पिता गंगाराम सूर्यवंशी की जन्मतिथि के दस्तावेज सुधारने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आवेदक निलेश ने इसकी सूचना लोकायुक्त को दी थी। जिसके बाद रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार रुपये लेते ट्राइबल विभाग की लेखापाल संगीता झाड़े को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्यवाही में लोकायुक्त टीम के दल प्रभारी निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू किरण तिर्की,भूपेंद्र दीवान, आरक्षक जुवेद खान, अतुल श्रीवास्तव, विजय बिष्ट, लक्ष्मी रजक, सुरेंद्र राजपूत शामिल थे। स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर आज सांसद कप 2022 की शुरुआत हुई ।पहला मैच विद्या भूमि क्रिकेट क्लब और समर्थ क्रिकेट क्लब छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या भूमि क्रिकेट क्लब ने 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 120 रन बनाए।मैच 5 विकेट से समर्थ क्लब ने जीता। टूर्नामेंट शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे,अमित सक्सेना ,सतवंत कौर, आनंद बक्शी , जेपी सिंह ,आशीष त्रिपाठी और युवक कॉंग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे। पाठाढाना से लेकर गुरैया तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा सड़क के दोनों किनारों को मनमर्जी के मुताबिक खोद दिया गया है। यहां पर सुरक्षा के कोई भी उपाय नहीं किए गए हैं। जिसके कारण क्षेत्र में लंबा जाम लगने के साथ ही आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस संबंध में नगर पालिक निगम से मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। बोदल कछार के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के नाम ज्ञापन देते हुए ओलावृष्टि में फसल नुकसान होने पर मुआवजा दिए जाने की मांग की। घाट परासिया रंगीन खापा रोड में तीन दिवसीय श्री सीताराम कीर्तन का कल समापन हुआ। आसपास के ग्रामीण जनों ने इस पावन भक्ति मेला में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। संत गजानन गुणगान मंडल विवेकानंद कॉलोनी के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय महोत्सव गजानन मंदिर में आयोजित किया गया । जिसमें विधिवत पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री परशुराम वाटिका में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें चांद ग्राम में भगवान परशुराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने और मंदिर निर्माण के कार्य के लिए अलग समिति बनाने चर्चा हुई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक मंच कार्यालय में आज वरिष्ठ नागरिकों की साप्ताहिक बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य और पदाधिकारी शामिल थे। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रदेश के श्रमिकों और कर्मचारियों से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम 56 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।


खबरें और भी हैं