1. बालाघाट 5 दिवसीय दीपावली पर्व पर जहां जिले भर के बाजार गुलजार हुए है। ठिक उसी तरह इस पर्व के अवसर पर लोग अपनी पंसदीदा सामाग्री को खरीद रहे है। ११ नवंबर को जिले में धूमधाम से देवी धनवंतरी देवी की पूजा अर्चना कर धनतेरस पर्व मनाया वही १४ नवंबर को घर और दुकानो में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर दीपावली पर्व धूमधाम से मनाई जाएंगी।जिसके चलते शुक्रवार को लक्ष्मी जी की प्रतिमा खरीदने व सामग्री खरीदने के लिए बाजारो मे भीड़ नजर आई। दिवसीय दीपावली पर्व पर जहां जिले भर के बाजार गुलजार हुए है। ठिक उसी तरह इस पर्व के अवसर पर लोग अपनी पंसदीदा सामाग्री को खरीद रहे है। ११ नवंबर को जिले में धूमधाम से देवी धनवंतरी देवी की पूजा अर्चना कर धनतेरस पर्व मनाया वही १४ नवंबर को घर और दुकानो में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर दीपावली पर्व धूमधाम से मनाई जाएंगी। 2. बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र अंतर्गत सिवनीकला सेवा सहकारी समिति क्रमांक १५८ के तहत ग्राम पाथरी में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में में १२ नवम्बर की रात आग लगने से कमरे में रखा राशन जलकर खाक हो गया हैं।इस संबंध में सोसायटी के सेल्समेन भोजसिंह बिसेन ने बताया कि दुकान मे १९० क्विटल गेहूं १४० क्विटल चावल रखा हुआ था। आगजनी से अधिकांश मात्रा में अनाज जल गया हैं। 3. बालाघाट जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम एवं राजस्व विभाग की टीम के संयुक्त कार्यवाही शुक्रवार को खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए 41 नमूने एकत्र किये गये है। इनमे शहर के असाटी मिष्ठान भंडार एवं होटल, मेन रोड से दो लीगल एवं 10 मैजिक बॉक्स के नमूने जांच हेतु लिए गए। जबकि दुर्गा चौक स्थित दिशा डेरी से 18 नमूने मैजिक बॉक्स के लिए जांच किए गए एवं अशोक बेकरी वर्कशॉप से 6 नमूने मैजिकबॉक्स से लिए गए इस प्रकार कुल 34 नमूने मैजिक बॉक्स से जांच किए गए । 4. बालाघाट जिले के 20 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 15 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 2234 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 2165 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 47 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 12 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 225 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है।