क्षेत्रीय
हाथों में दीपक लिए प्रभात फेरी में शामिल हुई महिलाएं अशोकनगर जिले में देवोत्थान एकादशी पर अनूठा आयोजन किया जाता है। नगर में श्री राम जय राम संकीर्तन के साथ मंगल प्रभात फेरी का आयोजन लगभग 31 वर्षों से पंडित कैलाशपति नायक के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस वर्ष भी सोमवार को प्रभात फेरी का अक्षरपीठ द्वारा आयोजन किया गया । इसके लिए पूरे नगर में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में दीपक लिए चल रही थी। विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने स्टेशन रोड़ पर प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रभात फेरी का शहर में कई जगह स्वागत किया गया