क्षेत्रीय
31-Jan-2022

जबलपुर में बनेगा देश का पहला जीओ पार्क 1 देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में बनेगा। पांच एकड़ में 35 करोड़ की लागत से ये बनेगा। इसकी डीपीआर के लिए 1.30 करोड़ रुपए भी स्वीकृत हो चुकी है। यहां जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ मानव सभ्यता के विकास का जहां अध्ययन करने का मौका मिलेगा। वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी पर्यटकों को भेड़ाघाट के अलावा यहां कुछ नहीं देखने को मिल पाता था। 2 जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर रविवार को जीआरपी ने दो यात्रियों से 72 लाख रुपए की बड़ी रकम जब्त की। दोनों व्यापारी जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज या जवाब पेश नहीं कर पा रहे हैं। दोनों यात्री संपर्क क्रांति से दिल्ली जाने वाले थे। गिरफ्त में आए दोनों यात्रियों में एक प्लाईवुड-हार्डवेयर और दूसरा इलेक्ट्रानिक कारोबर से जुड़ा है। जीआरपी ने मामले को आयर विभाग को सौंप दिया है। 3 जबलपुर में शराब अहाता में चार लोगों ने शराब पीकर अहाता संचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसआई सत्यनारायण कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों पर मामला पंजीबद्व कर उनकी तलाश कर रही है। 4 मदनमहल थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर,फरार आरेापी को तलाश करने में जुटी है। 5 थाना लार्डगंज की टीम के द्वारा दो शातिर चोरों को पकड़ा गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से लार्डगंज, मदनमहल, एवं संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हुईं चोरी की 9 घटनाओं का खुलासा हुआ है। 6 रांझी थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह पार्क में मिली संदिग्ध लाश की गुत्थी सुलझा ली है। और महज 24 घंटों में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतादें की रांझी थाना अंतर्गत शारदा नगर पार्क में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति के शव पडे़ होने की सूचना पर रांझी थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की थी।


खबरें और भी हैं