क्षेत्रीय
ग्वालियर विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के रूप सिंह स्टेडियम के पास रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मार ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का न कृष्ण कांत है। उसके दोस्त ने बताया कि कृष्ण कांत लॉक डॉउन के बाद से ही परेशान चल रहा था उसका घर में किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में उसने खुद को गोली मार ली। दोस्त ने बताया कि कृष्ण कांत युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना की गाड़ी चलाता है।