क्षेत्रीय
04-May-2021

1 छिंदवाड़ा जिला अब उन गिने-चुने जिलों में शामिल हो जाएगा, जहां प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों का उपचार किया जाएगा। साथ ही जबलपुर के बाद छिंदवाड़ा प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने वाला जबलपुर संभाग का दूसरा जिला होगा। इसके लिए त्रिवेंद्रम से छिंदवाड़ा पहुंची अत्याधुनिक प्लाज्मा थेरेपी मशीन को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित कर दिया गया है। वही जिला मुख्यालय के षष्ठी माता मंदिर के पास रहने वाले गुलशन गढ़ेवाल मशीन स्थापित होने के पहले ही दिन अपना प्लाज्मा डोनेट कर जिले के पहले प्लाज़्मा डोनर बन गए हैं। अभी 2 दिनों तक यह मशीन डेमो मोड में कार्य करेगी, जिसके बाद जिले में प्लाज्मा थेरेपी प्रारंभ हो जाएगी। कोविड संक्रमण के उपरांत स्वस्थ्य हुए व्यक्ति अपना ब्लड दे सकते हैं। ब्लड से प्लाज्मा निकालने और सेपरेशन की पूरी प्रक्रिया मशीन द्वारा ही की जाती है। 2 कोरोना महामारी के इस दौर में 4 साल से बंद पड़े बोरिया ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिय्या गया है जो वातावरण की हवा से ही ऑक्सीजन बनाएगा। इस प्लांट से 570 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन भरे जा सकेंगे । प्लांट चालू होने से छिंदवाड़ा सहित आसपास के जिलों में होगी ऑक्सीजन की पूर्ति की आएगी । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश सहित एसडीएम, निगम कमिश्नर, आरटीओ सहित शुभारंभ अवसर पर कई अधिकारी उपस्थित रहे। 3 शहर के पास बोहता में स्थित माहोरे वेयर हाउस में सेवा सहकारी समिति लिंगा का उपार्जन खरीदी केंद्र बनाया गया.जहा पर कोरोना गाइडलाइन के नियमो उड़ रहे खुला मखौल एंव वेयरहाउस मालिक और खरीदी केंद्र में कर्मचारियों की मिलीभगत से मनमानी को लेकर एमएमएस टीवी ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मंगलवार को जांच करने पहुचे। दरअसल एक सप्ताह से विभिन्न गांवो के किसान अपनी उपज बेचने के लिए खरीदी केंद्र पहुचे है.जहा केंद्र से एक किलोमीटर दूर छिंदवाडा-चांद रोड अंजली धर्मकांटा पर अपनी गाड़ी लेकर खड़े हुए है.वही वेयरहाउस मालिक एंव कर्मचारी कि मिलीभगत से उनके बाद आये किसानो को पहले खरीदी केंद्र में इंट्री दिए जाने से दर्जनो किसानों ने इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया गया. 4 कोरोनॉ कर्फ्यू के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर एक बार फिर नगर निगम राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की तलवार चली है। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार इतवारी बुधवारी एवं गल्ला बाजार की दुकानों पर आपदा प्रबंधन नियमो का उल्लंघन करते हुए कार्रवाई की गई एवं दुकानदारों पर जुर्माना किया गया जानकारी के अनुसार गल्ला मार्केट में एक दुकानदार पर 1000 का जुर्माना एवं चिकन दुकान पर भी 1000 का जुर्माना किया गया ।कार्रवाई में राजस्व अधिकारी साजिद खान, वार्ड प्रभारी अमित सारवान, धर्मेंद्र माहोरे, शेखर पटेल ऋषभ स्थापक हरीश गोदरे दुर्गेश रघुवंशी अब्दुल मजीद अंसारी आदि शामिल रहे। 5 कोरोना संक्रमण का स्ट्रेन छिंदवाड़ा पर भारी भारी पड़ रहा है, इतना भारी कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि छिंदवाड़ा में ऐसा भी हो सकता है कोरोना की इस लहर से पहले सबसे आखिरी बार करीब 28 कोरोना के सक्रिय संक्रमित बचे थे, उसके बाद से संक्रमितो की जो संख्या बढ़ी है तो वर्तमान में साढ़े तीन सौ से अधिक संक्रमित अभी भी सक्रिय हैं। सोमवार को प्रोटोकॉल के अंतर्गत 30 शवों का अंतिम संस्कार किया गया वहीं मंगलवार को भी 22 मरीजों का अंतिम संस्कार गाइडलाइन के अंतर्गत किया गया। 2 दिनों में करीब 52 मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी से 15 एवं निजी अस्पतालों से 7 मरीजों को मोक्ष धाम तक ले जाया गया । 6 पांढुरना में नवनिर्मित सिविल अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बनाया गया है जिसकी व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर सौरभ सुमन पहुंचे । जहां उन्होंने सेंटर के प्रभारी सहित बीएमओ को स्वास्थ्य कर्मियों के संख्या को लेकर विशेष निर्देश दिए कलेक्टर के अनुसार जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी, नर्स वार्ड बॉय को बढाने के निर्देश दिए। सभी के वेतन का अनुमोदन करने का आश्वासन कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा बीएमओ एवं प्रभारी को दिया है सनद रहे इस सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी को लेकर ईएमएस टीवी द्वारा आवाज उठाई थी । कलेक्टर द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया एवं इसकी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए । 7 छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा जब्त किए गए रेमडीसीवीर का कोरोना मरीज़ों के उपचार में प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त कर रोगी कल्याण समिति को आठ रेमडीसीवीर इंजेक्शन सौप दिए गए। गौरतलब है कि देहात थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने कालाबाजारी करते हुए दो बार रेमेडिशिविर जब्त किया था।टीआई मनीष राज भदौरिया ने बताया कि इन्जेशकन के सदुपयोग की मंशा से पुलिस अधीक्षक की मंशानुसार न्यायालय के आदेश के बाद जिला अस्पताल को सौप दिए गए। 8 कोरोना महामारी में लोग अपने परिजनों को मुखाग्नि तो दूर की बात है अंतिम दर्शन भी मुश्किल से कर पा रहे है।इन सबके बीच एक सवाल उठता है कि कौन है जो इन कोरोना मरीज़ों का अंतिम संस्कार कर रहा है,आज आप को रूबरू करवाते है वास्तविक कोरोना योद्धाओं से जो बिना किसी रिश्ते के एकमात्र मानवीय रिश्ते को निभा रहे है, इस महामारी के काल के ग्रास बने पीड़ितों के परिवार का हिस्सा बन निगमकर्मी अपनी जान का जोखिम लेकर मृत मरीजो को मुखाग्नि देकर मोक्ष के द्वार तक पहुँचा रहे है। 9 यातायात विभाग आज बेवजह घूमने वालो पर सख्ती की गई। उनके द्वारा शहर में 11 चेकिंग पॉइंट लगाकर तफरी करने वालो पर कार्रवाई की गई। डीएसपी सुदेश सिंह ने बताया कि कोरोनॉ कर्फ्यू के नियमो को तोड़ने वालों के अलावा फैंसी नंबर प्लेट एवम चोपहिया वाहनों में काली फिल्म लगी पाए जाने पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। 10 नगर निगम के पूर्व सभापति अभिलाष गोहेर ने आयुक्त नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा को पत्र लिखकर एक मुश्त सालाना नल बिल का भुगतान करने वालो को एकमाह की मिलने वाली की तारीख बढ़ाने की मांग की है ।गौरतलब है कि 30 अप्रैल तक सालाना बिल पटाने वालो को 1 माह के नल बिल की छूट मिलती थी। परंतु कोरोना के चलते अनेको उपभोक्ता इस छूट का लाभ नही ले पाए जिसके कारण इस अवधि को बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस छूट का लाभ प्राप्त कर सके। 11 दमुआ के व्यपारियों एवं समाजसेवियों के द्वारा रोगिकल्याण समिति जुन्नारदेव में कोरोना मरिजों को ऑक्सीजन एवं बेहतर उपचार के लिए नगद राशि जमा की। आज जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके , दमुआ नगरपालिका के अध्यक्ष सुभाष गुलबांके वरिष्ट कांग्रेस नेता एवं व्यपारी मदन सोनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, जीतेन्द्र अग्रवाल, नवीद सिद्दीकी , आबिद खान के द्वारा एस डी एम मधुवंध राव धुर्वे को 1 लाख 18 हजार पाँच सौ रुपये की नगद राशि सौंपते हुए सभी के उत्तम स्वाथ्य की कामना की। मदद करने वालो में दमुआ के मदन सोनी किशन अरोरा, राजू सर्यवंशी, लुकमान भाई, डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एन्ड सर्विशेष इंदौर, राजू सोलंकी दमुआ शामिल रहे। 12 छोटी बाज़ार स्थित नगर शक्तिपीठ श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा नगर को पहले सैनिटाइज करने की मुहिम चलाई गई। बाद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।, मरीजों के परिजनों की समस्या को देखते हुए भोजन व पानी के स्टाल लगाकर हजारो पैकेट दिय्ये गए। 13 5.मई. को निगम कर्मचारियों के लिए चल रहे स्वास्थ्य शिविर का अंतिम दिन है, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी ने बताया कि शिविर का अंतिम दिन है जो भी सुपरवाइजर्स/कर्मचारी शिविर का लाभ नही ले पाए है वे बुधवार को सुबह 11 बजे, टाउन हॉल में उपस्थित होकर अपना जरूरी चेकअप व शिविर का लाभ आवश्यक रूप से ले ।


खबरें और भी हैं